देश की राजधानी दिल्ली (DELHI ) में कोरोना वायरस (COVID-19 ) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए गृह मंत्रालय फिर सतर्क हो गया है । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को राजधानी दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति का जायजा लेने के लिए नॉर्थ ब्लॉक में एक बैठक बुलाई थी। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मौजूद रहे।
बैठक के बाद गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah) ने कहा कि दिल्ली (DELHI )के अंदर कोविड-19 के बढ़ते मामलों और यहां मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा के लिए आज उच्च स्तरीय बैठक की। मई 2020 में मोदी सरकार ने दिल्ली को कोरोना से बचाने के लिए दिल्ली सरकार के साथ विभिन्न कदम उठाये थे जिनके सकारात्मक नतीजे सभी को देखने को मिले थे।
गृह मंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन की सुविधा वाले बिस्तरों की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से छतरपुर के 10,000 बिस्तरों वाले कोविड सेंटर को और सशक्त किया जाएगा। एमसीडी के कुछ चिन्हित अस्पतालों को हल्के-फुल्के लक्षण वाले कोविड रोगियों के उपचार के लिए डेडिकेटेड अस्पतालों के रूप में परिवर्तित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली (DELHI )में अस्पतालों की क्षमता तथा अन्य मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धता में वृद्धि की जानी चाहिए। इसी दिशा में मई में बनाए गए धौला कुआं स्थित डीआरडीओ के कोविड अस्पताल में 250 से 300 आईसीयू बिस्तर और शामिल किए जाएंगे, जिसे गंभीर कोविड रोगियों का वहां इलाज किया जा सके।
गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah) ने कहा कि दिल्ली में आरटी-पीसीआर टेस्ट में दो-गुना वृद्धि की जाएगी। दिल्ली में लैबों की क्षमता का अधिक से अधिक उपयोग करके, जहां कोविड होने का खतरा ज्यादा है, वहां स्वास्थ्य मंत्रालय तथा आईसीएमआर की मोबाइल टेस्टिंग वैनों को तैनात किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गंभीर कोरोना मामलों में प्लाज्मा डोनेशन और प्रभावित व्यक्तियों को प्लाज्मा प्रदान किए जाने के लिए प्रोटोकॉल तैयार करने के निर्देश दिए। डॉ. वी के पॉल, निदेशक एम्स और महानिदेशक आईसीएमआर के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय समिति इसपर जल्द ही रिपोर्ट देगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीटिंग के बाद कहा कि 20 अक्तूबर से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लोगों की जान बचाने के लिए सारी एजेंसियां साथ मिलकर काम करेंगी। आईसीयू बिस्तरों की कमी पूरी करने के लिए डीआरडीओ में 750 बिस्तरों का इंतजाम किया जाएगा। केंद्र सरकार आईसीयू बिस्तरों के लिए मदद करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में टेंस्टिंग को बढ़ाकर 1 से 1.25 लाख तक किया जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?