बिहार (Bihar ) में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे महागठबंधन (Mahagathbandhan ) को मिली हार के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने सीधे तौर पर कांग्रेस ( Congress ) को जिम्मेदार ठहराया है। राजद नेता शिवानंद तिवारी ( Shivanand Tiwari ) ने रविवार को कांग्रेस पर करारा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महागठबंधन के लिए घातक साबित हुई।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस( Congress ) ने चुनाव में 70 उम्मीदवार उतारे थे,लेकिन 70 सार्वजनिक रैलियां भी नहीं कीं। राहुल गांधी 3 दिन के लिए आए, प्रियंका नहीं आईं, जो बिहार से अपरिचित थे वे यहां आए। यह सही नहीं है।बिहार चुनाव परिमाण आए 5 दिन हो चुका है। पहली बार आरजेडी की तरफ से हार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया गया है।
राजद नेता शिवानंद तिवारी( Shivanand Tiwari ) ने कहा कि बिहार (Bihar ) में चुनाव अपने चरम पर था और राहुल गांधी शिमला में बहन प्रियंका के साथ पिकनिक पर थे। क्या पार्टी ऐसे ही चल रही है? आरोपों को उस तरह से लगाया जा सकता है जिस तरह से कांग्रेस को चलाया जा रहा है?” इससे भाजपा को फायदा हो रहा है।
आरजेडी नेता ( Shivanand Tiwari )ने कहा कि कांग्रेस( Congress ) का जोर हमेशा ज्यादा सीटों पर लड़ना चाहती है। लेकिन जिस तरह वह चुनाव लड़ती है उससे सहयोगियों को ही नुकसान पहुंचता है। कांग्रेस को अपनी इस रणनीति के विषय में विचार करना चाहिए।
आपको बता दें बिहार में इस बार कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें उसके मात्र 19 प्रत्याशी ही सफल रहे। महागठबंधन (Mahagathbandhan ) के सहयोगियों में कांग्रेस का प्रदर्शन सबसे खराब था। जबकि 2015 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ा जिसमें उसे 27 सीटों पर सफलता मिली थी।
बिहार में महागठबंधन की पराजय के साथ ही आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी और वामदलों (Left Parties) ने बिहार में सरकार नहीं बनने के लिए कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को कारण बताया था। तिवारी के साथ ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले (CPI ML), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) तक ने कांग्रेस को निशाने पर लिया था। उस वक्त कांग्रेस मौन रही पर अब पार्टी ने भी जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?