केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ( CBI ) ने सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court) और आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट (Andhra-Pradesh High Court ) के न्यायाधीशों के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणियां करने के मामले में 16 लोगों को नामजद किया है। इन आरोपियों में से 16 के नाम दर्ज हैं, जबकि एक को अज्ञात दर्शाया गया है।
बता दें कि आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट (Andhra-Pradesh High Court ) ने सीबीआई ( CBI ) को मामले की जांच करने का आदेश दिया था। अदालत ने एजेंसी को निर्देश दिया था कि वह जांच पूरी करके आठ सप्ताह के अंदर सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट जमा करे। उल्लेखनीय है कि पहले इस मामले की जांच आंध्र प्रदेश सीआईडी कर रही थी।
हाईकोर्ट ने कथित अपमानजनक टिप्पणियों पर संज्ञान लेते हुए सीबीआई ( CBI )को आंध्र प्रदेश में कुछ जाने-माने लोगों की भूमिका की जांच करने का निर्देश दिया था, जो जानबूझकर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायाधीशों पर निशाना साध रहे थे। इस मामले में अगली सुनवाई अब 14 दिसंबर को होगी।
अदालत (Andhra-Pradesh High Court ) ने कहा था, ‘‘उच्च न्यायालय और न्यायाधीशों के खिलाफ घृणा, अवमानना पैदा करने और वैमनस्य को बढ़ावा देने के लिए पोस्ट डाले गए।’’ न्यायमूर्ति राकेश कुमार और न्यायमूर्ति जे उमा देवी की पीठ ने राज्य सरकार के खिलाफ अदालत के कुछ निर्णयों के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर न्यायाधीशों और न्यायपालिका के खिलाफ कथित रूप से अवमाननापूर्ण टिप्पणियां किए जाने के बाद आदेश पारित किया था।
सीबीआई( CBI ) ने आंध्र प्रदेश सीआईडी के इस मामले में दर्ज किए गए 12 मुकदमों को अपनी एक ही एफआईआर में दर्ज किया है। इस मामले की जांच के दौरान आंध्र प्रदेश की सत्ता में बैठे अनेक लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?