मथुरा ( Mathura) में जिलाधिकारी आवास के नजदीक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) कैंप पर सोमवार दोपहर तकरीबन दो बजे संतरी की ड्यूटी दे रहे जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से कैंप में खलबली मच गई। 16 बी बटालियन में तैनात जवान विजय सिंह मीना दोपहर 12 से दो बजे की शिफ्ट में संतरी ड्यूटी पर आया था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीआरपीएफ (CRPF)और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। आत्महत्या का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक जवान के परिजनों का सूचना दी।
राजस्थान के करौली निवासी विजय सिंह मीणा (32) पुत्र हरिप्रसाद मीणा सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर 2013 में भर्ती हुआ था। वह मथुरा ( Mathura)में 16 बटालियन में 2018 से तैनात था। सोमवार को विजय डीएम आवास के निकट सीआरपीएफ कैंप में संतरी की ड्यूटी दे रहा था।
दोपहर तकरीबन दो बजे उसने सर्विस राइफल से माथे में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कैंप में गोली चलने की आवाज से खलबली मच गई और सीआरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गोली की आबाज सुनकर सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान मौके की ओर दौड़ कर आये तो वहां विजय लहुलुहान पड़ा था। इससे विभागीय कर्मियों में हडकंप मच गया।
सूचना मिलने पर मथुरा ( Mathura)एसपी सिटी उदय शंकर सिंह, सीओ वरुण कुमार, थाना सदर बाजार प्रभारी सत्यपाल सिंह भी पहुंच गए। एसपी सिटी ने बताया कि जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। अभी तक की जांच में आत्महत्या (suicide )का कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है।
(CRPF)


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?