उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के फतेहपुर( Fatehpur ) जिले में असोथर थाने के गांव में भैयादूज के दिन सोमवार दोपहर चना का साग तोडऩे के लिए जंगल गई दो सगी दलित बहनों की क्रूरतापूर्वक आंखे फोड़कर हत्या कर दी गई और उनके पैर बांधकर सिंघाड़ा के तालाब के किनारे फेंक दिया गया।
फतेहपुर( Fatehpur ) जिले में दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। देर रात तक घटनास्थल पर पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा। दलित दिलीप की लापता बेटियां सुमी (12) और किरण (8), सगी बहनों के सोमवार शाम करीब 7 बजे तालाब में उतराते शव मिले। दिलीप की बेटियां प्राइमरी पाठशाला में बड़ी बेटी कक्षा चार व छोटी बेटी कक्षा दो में पढ़ती थी।
ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। करीब 2 घंटे बाद पुलिस शवों को किसी तरीके से कब्जे में लेकर थाने पहुंची। उधर, देर रात को एसपी प्रशांत वर्मा और एडिशनल एसपी राजेश कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।
फतेहपुर( Fatehpur ) जिले के एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। असोथर थाना क्षेत्र निवासी दो बहनें घर से दोपहर 12 बजे निकली थी। शाम तक बहनें घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। गांव के किनारे तालाब में देर शाम दोनों के शव उतराते मिले।
ग्रामीणों ने शवों को बाहर निकाला। बहनों की आंखों और सिर पर चोट के निशान देख हत्या की आशंका जताई जा रही है। बहनों के चाचा ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम में हालात स्पष्ट हो जाएंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?