आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह (DM AGRA )कोरोना संक्रमित ( Corona+ve )हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को जांच कराई, जिसमें कोरोना के लक्षण मिले हैं। जिलाधिकारी ने स्वयं इसकी पुष्टि की है। आगरा के प्रभारी जिलाधिकारी के कार्यों का दायित्व अब सीडीओ (मुख्य विकास अधिकारी) जे. रीभा संभालेंगी।आगरा में शुक्रवार को कोरोना के 65 नए संक्रमित केस मिले। अब संक्रमितों की संख्या 8464 हो गई है। कोरोना रिपोर्ट में जिले में संक्रमित केसों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। मृतकों की संख्या 160 है। 
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह (DM AGRA )ने बताया उन्हें हल्के लक्षण महसूस हुए थे। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह एसएसपी बबलू कुमार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि अब वह ठीक हो गए हैं। फिलहाल वह होम आइसोलेशन में हैं।
सात नवंबर को एसएसपी बबलू कुमार के कोरोना संक्रमित होने पर जिलाधिकारी ने दो दिन बाद अपनी कोरोना जाच कराई थी। उसमें वह निगेटिव आए थे। उसके बाद दो दिन पहले उन्हें खांसी, जुकाम और बुखार के हल्के लक्षण दिखे तो आरटीपीसीआर कराई। शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। इससे पहले कमिश्नर भी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं।
शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह (DM AGRA )समेत 65 लोग कोरोना पॉजिटिव ( Corona+ve )पाए गए हैं। 3.18 लाख लोगों के सैंम्पल टेस्ट में अब तक कुल 8464 संक्रमित मिले हैं। 536 मरीज उपचाराधीन हैं। कुल 7768 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक 160 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में अभी तक कुल 318335 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?