प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुंबई पुलिस द्वारा की जा रही कथित फर्जी टीआरपी घोटाले जांच ( TRP Scam ) के संबंध में मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत दर्ज की है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। दरअसल, टीआरपी घोटाले में पैसे के लेन-देन की जांच की जा रही है। इसे लेकर ही ईडी ने शिकायत दर्ज की है।समाचार चैनलों के अधिकारियों और पुलिस प्राथमिकी में नामित अन्य लोगों को जल्द ही ईडी ने पूछताछ और उनके बयानों की रिकॉर्डिंग के लिए बुलाया जाएगा।
दरअसल, मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत ईडी (ED) को जांच के लिए किसी राज्य की सहमति की जरूरत नहीं है। जाहिर है फर्जी टीआरपी घोटाले ( TRP Scam )की जांच शुरू करने में ईडी पूरी तरह स्वतंत्र है। इस मामले में मुंबई पुलिस पहले से जांच कर रही है और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। मगर, मुंबई पुलिस पर जांच में पक्षपात के आरोप भी लग रहे हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआरआर) दाखिल की है, जो पुलिस प्राथमिकी के समान है। ईडी(ED) ने अक्तूबर में दाखिल की गई मुंबई पुलिस की प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद यह मामला दर्ज किया है।
सूत्रों ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) जल्द ही पुलिस प्राथमिकी में नामजद समाचार चैनलों के अधिकारियों और अन्य लोगों को तलब करके उनसे पूछताछ करेगी और उनके बयान दर्ज करेगी। दरअसल, ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने हंसा रिसर्च ग्रुप के जरिये एक शिकायत दाखिल की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ टीवी चैनल टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट (टीआरपी) से छेड़छाड़ कर रहे हैं।
बार्क की इस शिकायत के बाद फर्जी टीआरपी घोटाला ( TRP Scam )सामने आया था। पुलिस ने आरोप लगाया था कि कुछ चैनल टीआरपी बढ़वाने के लिए रिश्वत दे रहे हैं ताकि उनकी विज्ञापन से होने वाली कमाई बढ़ सके। आरोप है कि जिन घरों में टीआरपी को मापने वाले मीटर लगे हुए थे, उन्हें कोई एक चैनल खोले रखने के लिये रिश्वत दी जा रही थी। टीवी चैनलों के लिए टीआरपी काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनकी विज्ञापन से होने वाली कमाई इसी पर निर्भर करती है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?