कर्नाटक( Karnataka) कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ( Dk Shivakumar ) की बेटी ऐश्वर्या की सगाई गुरुवार को कैफे कॉफी डे( Café Coffee Day ) के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ ( VG Siddhartha ) के बेटे अमर्त्य के साथ हुई। उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ की पिछले साल मौत हो गई थी। अमर्त्य, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता एसएम कृष्णा के नाती हैं।
सगाई कार्यक्रम बंगलूरू ( Bengaluru )में हुआ, जहां परिजनों और करीबी मित्रों के अलावा कर्नाटक( Karnataka) के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी शामिल हुए।
इस दौरान खास बात ये रही कि एक दूसरे के धुर-विरोधी येदियुरप्पा और शिवकुमार( Dk Shivakumar ) एक दूसरे का हाथ थामे भी देखे गए। बता दें कि दोनों ही नेता कुछ महीने पहले कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद ठीक हुए थे।
यह कार्यक्रम बंगलूरू में अमर्त्य के नाना एमएस कृष्णा के आवास पर हुआ। उल्लेखनीय है कि एमएस कृष्णा दशकों तक कांग्रेस के साथ जुड़े रहे थे। साल 2009 से 2012 तक कांग्रेस की सरकार के दौरान उन्होंने विदेश मंत्री का पद भी संभाला था। हालांकि, साल 2017 में वह भाजपा में शामिल हो गए थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?