कोरोना वायरस के लिए भारत बायोटेक की कोवैक्सीन( Covaxin )का तीसरा ट्रायल हरियाणा (Haryana ) में शुरू हो गया है। तीसरे चरण के ट्रायल में हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को भी वैक्सीन लगाया गया। वह इस वैक्सीन ट्रायल के लिए खुद वॉलनटिअर बने। उन्हें रोहतक पीजीआई के डॉक्टरों के संरक्षण में यह टीका लगाया गया। तीसरे चरण के दौरान 25800 लोगों पर ट्रायल किया जाना है।
कोविड-19 के संभावित टीके कोवैक्सीन ( Covaxin )के तीसरे चरण के परीक्षण के तहत हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने स्वेच्छा से इसे लगवाने की पेशकश की थी।हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज( Haryana Health Minister Anil Vij )को अंबाला कैंट स्थित नागरिक अस्पताल में वैक्सीन की पहली खुराक दी गई । वैक्सीन देने से पहले टीम ने एंटी बॉडी व आरटीपीसीआर जांच के लिए उनके सैंपल जुटाए। टीम में कोविड-19 के स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. ध्रुव चौधरी, रिसर्च की प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर डॉ. सविता वर्मा, को-इन्वेस्टिगेटर डॉ. रमेश वर्मा, नर्सिंग स्टाफ व एलटी स्टाफ मौजूद रहे।
अनिल विज अंबाला छावनी से विधायक हैं। उन्होंने बुधवार को कहा था कि हरियाणा में 20 नवंबर से कोवैक्सीन ( Covaxin )के तीसरे चरण का परीक्षण होगा। उन्होंने कहा कि वह परीक्षण के तहत सबसे पहले टीका लगाने के लिए तैयार हैं।
कोवैक्सीन ( Covaxin )के तीसरे चरण का ट्रायल पीजीआईएमएस रोहतक, हैदराबाद व गोवा में शुरू हुआ। इसके तहत तीनों संस्थानों में 200-200 वालंटियर्स को शुक्रवार से वैक्सीन की डोज दी जाएगी। यह डोज छह-छह एमजी की होगी। पहली डोज के 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जाएगी और 48 दिन बाद उनके शरीर में एंटीबॉडी की जांच की जाएगी। सही परिणाम मिलने पर देशभर में चिह्नित 21 संस्थानों में कुल 25,800 वालंटियरों को यह डोज दी जाएगी।
यह जानकारी बुधवार को पीजीआई के कुलपति डॉ. ओपी कालरा ने दी। उन्होंने बताया कि कोवैक्सीन के खतरे काफी कम हैं। अभी तक की रिसर्च में एक दो वालंटियर को हल्का बुखार व टीके के स्थान पर दर्द जैसी समस्या आई है। हमारे सभी वालंटियर स्वस्थ हैं और अभी तक किसी को कोरोना होने की रिपोर्ट भी नहीं है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?