उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj ) में फूलपुर के अमिलिया, मैलहन समेत अन्य गांवों में जहरीली शराब (Toxic Liquor ) का कहर शनिवार को भी जारी रहा। यहां शराब पीने वाले दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या सात हो गई। यही नहीं शराब पीने वाले 15 अन्य भी अस्पताल भेजे गए। मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शासन ने प्रयागराज (Prayagraj ) के जिला आबकारी अधिकारी समेत तीन को निलंबित कर दिया है।
अमिलिया गांव स्थित सरकारी ठेके से खरीदकर जहरीली शराब (Toxic Liquor ) वाले महेंद्र कुमार वनवासी (40) निवासी अरवासी गांव की हालत शनिवार सुबह बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उधर शराब का सेवन करने वाले अगरापट्टी गांव के महेंद्र पुत्र मुंशीलाल को हालत बिगडने पर परिजन देर रात ही उसे प्रतापगढ़ लेकर चले गए थे। जहां से हालत बेहद गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया। लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमिलिया, कंसार, मलिया का पूरा, मैलवन समेत आधा दर्जन से ज्यादा गांवों के 15 अन्य लोग भी शनिवार को अस्पताल भेजे गए। इन सभी के बारे में जानकारी मिली थी कि इन्होंने भी सरकारी ठेके से शराब खरीदकर पी थी। हालांकि पुलिस प्रशासन का दावा है कि इनमें से ज्यादातर की हालत सामान्य है।
में कहर बरपा दिया। फूलपुर क्षेत्र के अमिलिया, कंसार, मलिया का पूरा व मैलवन गांव में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई। इनमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेश गौड़ भी शामिल है।
जहरीली शराब जहरीली शराब (Toxic Liquor ) से मौत के मामले में प्रयागराज(Prayagraj ) के जिला आबकारी अधिकारी संदीप बिहारी , फूलपुर सर्किल के आबकारी इंस्पेक्टर विजय प्रताप यादव व मुख्य आरक्षी सुरेश कुमार को निलंबित कर दिया गया। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए गए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?