मथुरा ( Mathura) जिले के थाना गोवर्धन क्षेत्र में गिरिराज बाग के पीछे स्थित आश्रम में शनिवार की सुबह संदिग्ध हालत में दो साधुओं (Two sadhus) की मौत हो गई, जबकि एक साधु को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साधुओं की हालत चाय पीने के बाद बिगड़ी। आश्रम में साधुओं की मौत की खबर पर प्रशासन में खलबली मच गई। जिलाधिकारी और एसएसपी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने आश्रम में जांच की।
गिरिराज बाग के पीछे बने आश्रम में तीन साधु गोपाल दास (55) निवासी गांव दलौता, वृंदावन, श्याम सुंदर दास (60) निवासी गांव पेंठा गोवर्धन और रामबाबू दास (60) निवासी कसबा गोवर्धन रहते थे। तीनों पिछले एक साल से आश्रम में रहकर भजन साधना कर रहे थे।मथुरा ( Mathura) के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि शनिवार सुबह करीब दस बजे आश्रम में चाय पीने के बाद तीनों साधुओं की तबियत बिगड़ गई।
तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां गोपाल दास और श्याम सुंदर दास को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रामबाबू दास की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। गोपाल दास के भाई टीकम ने साधुओं को जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। टीकम का कहना है कि जब वह आश्रम में पहुंचे तो जहरीली दवाइयों की बदबू आ रही थी।
उधर, आश्रम में दो साधुओं की मौत की खबर मिलने पर मथुरा ( Mathura) के जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी आश्रम में जांच की। टीम ने आश्रम में मिले खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं। चाय में मिलाए गए दूध तथा अन्य सामान के भी नमूने लिए हैं। एसएसपी ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?