केंद्र के कृषि बिल ( Farm Bills ) का विरोध करने के लिए पंजाब (Punjab) के किसानों ने राज्य भर में रेल सुविधाओं को रोक रखा था। लेकिन मंगलवार रात से ट्रेन(यात्री और माल दोनों) ( Train) की सेवाएं फिर से शुरू होने जा रही हैं। यह घोषणा किसानों की यूनियनों और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच एक बैठक के बाद की गई।
रेलवे ने शनिवार को कहा कि उसे मालगाड़ियों और सवारी गाड़ियों का संचालन फिर से शुरू करने को लेकर पटरियों के खाली होने के बारे में पंजाब सरकार की ओर से जानकारी मिली है, लिहाजा राज्य में जल्द ही ट्रेन सेवाएं बहाल की जाएंगी। इससे कुछ ही घंटे पहले केन्द्र के कृषि बिल ( Farm Bills ) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने रेल सेवाओं का संचालन फिर से शुरू करने पर सहमति दी थी।
सूत्रों ने संकेत दिया कि मंगलवार से मालगाड़ियों और सवारी गाड़ियों का संचालन फिर से शुरू हो जाएगा। रेल मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘रेलवे को मालगाड़ियों तथा सवारी गाड़ियों का संचालन फिर से शुरू करने को लेकर पंजाब सरकार की ओर से जानकारी मिली है। साथ ही यह भी बताया गया है कि ट्रेनों के संचालन के लिए अब पटरियां खाली हो चुकी हैं।’
मंत्रालय ने कहा, ‘रेलवे आवश्यक रख-रखाव जांच और अन्य प्रोटोकॉल को पूरा करने के बाद पंजाब (Punjab) में जल्द से जल्द ट्रेन सेवाएं बहाल करने के लिये कदम उठाएगा।’
इससे पहले, केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने सोमवार से 15 दिन के लिए यात्री ट्रेनों के लिए नाकाबंदी हटाने का फैसला लिया था। हालांकि उन्होंने कहा था कि अगर सरकार उनके मुद्दों का समाधान निकालने में विफल रही तो वे दोबारा नाकाबंदी कर देंगे।
बता दें कि पंजाब (Punjab) में कृषि विधेयकों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान रेलवे ट्रैक पर ही धरना दे रहे हैं। इस कारण प्रदेश में रेलवे रूट करीब दो महीने से पूरी तरह से ब्लॉक है। पंजाब सरकार ने हाल ही में रेलमंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर कहा था कि अगर सरकार ट्रेनों के संचालन पर कोई फैसला नहीं कराती है तो मालगाड़ियों का संचालन ना होने के कारण जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों जरूरी सामानों और पंजाब के पावर प्लांट को कोयले की सप्लाई नहीं मिल सकेगी। वहीं रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि प्रदेश में ट्रेनों का संचालन तभी बहाल होगा, जब सरकार सभी ट्रेनों की सुरक्षा को पूरी तरह से सुनिश्चित करने का काम करे। रेलवे ट्रेक दो माह बाद खाली किया
Railways has received communication from Government of Punjab for the resumption of both goods and passenger train services. It has been informed that tracks are now clear for train operations.
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) November 21, 2020


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?