उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के प्रतापगढ़ ( Pratapgarh ) प्रताड़ना के चलते आईटीआई के 20 साल के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। शव के पास पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला जिसमें छात्र ने अपनी मौत के लिए तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सुसाइड नोट में उसने लिखा था कि दे आर ब्लैकमेलिंग मी….मैं कायर नही हूं…मैं चाहता हूं मेरी तरह कोई और न मरे…सॉरी पापा… , लेकिन उत्पीड़न के चलते आत्महत्या कर रहा है… सॉरी पापा।
प्रतापगढ़ ( Pratapgarh ) के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बेलहा गांव निवासी जोखूलाल शर्मा उर्फ शंकर का बीस वर्षीय पुत्र धीरेंद्र उर्फ धीरू ( Dheerendra Sharma) प्रतापगढ़ ( Pratapgarh ) शहर में आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था। इन दिनों वह घर गया था। शनिवार उसने अपने मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त घर के लोग खेत में काम करने गए थे।
दोपहर में उसकी मां गुड्डी खेत से लौटी तो धीरू को खाना देने छत पर गई। कई बार आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई। रोशनदान से देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। चीख पुकार पर गांव के लोग भी पहुंच गए। छात्र के शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने गांव के ही प्रदीप सिंह पुत्र हीरा सिंह तथा उसके साले व भीष्म सिंह पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आत्महत्या (suicide ) के लिए जिम्मेदार ठहराया था।
घटना की जानकारी होते ही सीओ जगमोहन और कोतवाल संजय यादव मौक पर पहुंच गए। सुसाइड नोट कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?