पश्चिम बंगाल ( West Bengal) में दक्षिण कोलकाता( Kolkata ) के जोधपुर पार्क के पास गोविंदपुर रेलवे कॉलोनी में एक माध्यमिक की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। पीड़िता अपने उधार के पैसे वापस मांगने गई थी। उसी वक्त उसे यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा। लेक थाने की पुलिस ने अबीर नस्कर उर्फ नंटू नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से सांपों की तस्करी के लिए जेल में बंद था।
कोलकाता पुलिस ( Kolkata Police) सूत्रों के मुताबिक अबीर का घर 52 गोबिंदपुर रोड पर है और पीड़िता उसी मोहल्ले के निवासी थी। अलीपुर कोर्ट के जज ने मेडिकल जांच के बाद पीड़िता को होम में रखने का आदेश दिया है।
दरअसल, आरोपित ने किशोरी से चार हजार रुपये उधार लिया था। लेकिन उसने छह महीने बीत जाने के बाद भी पैसे नहीं लौटा रहा था। बार-बार दबाव बनाने के कारण अबीर ने गत गुरुवार को दोपहर को पैसे देने की बात कह घर पर बुलाया। एकांत कमरे में अकेले ही आरोपित था।
जैसे ही किशोरी घर में घुसी वैसे ही उसने उसके मुंह पर रूमाल से दबा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने यह कहकर भी धमकाया कि यदि उसने किसी से कुछ कहा तो उसके माता-पिता की हत्या कर देगा। वह बीमार हालत में घर पहुंची और मां को सारी बात बता दी। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। लेकिन तब तक आरोपित भाग चुका था।कोलकाता की ( Kolkata Police ) लेक थाना पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपित युवक शादीशुदा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?