
कर्नाटक ( Karnataka)में कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री रोशन बेग( Roshan Baig ) को सीबीआई ( CBI )ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी करोड़ों रुपये के आइ-मॉनेटरी एडवायजरी (IMA) पोंजी घोटाला( IMA ponzi scam ) मामले में हुई है। यह जानकारी जांच एजेंसी के सूत्रों ने दी। उन्होंने कहा कि बेग को सुबह सीबीआइ कार्यालय में पेश होने के लिये कहा गया था। जांच एजेंसी ने पूछताछ के बाद ठोस सुबूतों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बेग कांग्रेस विधायक थे, जिन्हें अयोग्य करार दिया गया था।
सूत्रों ने कहा कि शिवाजी नगर से पूर्व विधायक बेग( Roshan Baig ) को अदालत के समक्ष पेश किया गया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आइएमए और इसके समूह की कंपनियों ने करोड़ों रुपये की पोंजी स्कीम चलाई थी। इसमें कथित रूप से निवेश के इस्लामिक तरीकों का इस्तेमाल कर ऊंचे रिटर्न देने का वादा कर लाखों लोगों को ठगा गया था।
मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कहा कि आईएमए और इसकी सहायक कंपनियों ने लगभग 1 लाख निवेशकों से निवेश के इस्लामी तरीके से वादा कर उनसे ठगी की है। कंपनी में निवेश करने वाले अधिकांश निवेशक मुस्लिम हैं। इस मामले का खुलासा होने के बाद इस इस मामले के संबंध में शिवाजी नगर के पूर्व विधायक रोशन बेग की गिरफ्तारी की गई है।
बता दें कि 2019 में इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने मामले में अपना नाम रोशन बेग ( Roshan Baig ) को शामिल करने के बाद हिरासत में लिया था। मुख्य आरोपी मोहम्मद मंसूर खान और आइएमए के मालिक ने एक वीडियो में आरोप लगाया था कि रोशन बेग ने उससे पैसे निकाले थे।
गौरतलब है कि आइएमए का यह घोटाला( IMA ponzi scam ) 2018 में सामने आया था जिसमें कंपनी ज्यादा ब्याज का लालच देकर मासिक योजना, शिक्षा योजना, विवाह योजना जैसी विभिन्न पोंजी योजनाओं के लिए गैरकानूनी तरीके से लोगों से धन एकत्रित कर रही थी। जब रिटर्न देने का समय आया तो मंसूर खान दुबई फरार हो गया था। उसे पिछले साल 19 जुलाई को प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। वर्तमान में वह न्यायिक हिरासत में है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?