
जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) में जम्मू-श्रीनगर हाईवे( Jammu-Srinagar National Highway ) पर नगरोटा, बन टोल प्लाजा में मारे गए चार जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammad) के आतंकियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा के रिगाल क्षेत्र में खोदी गई सुरंग( Tunnel ) से घुसपैठ की थी।
रविवार तड़के बीएसएफ ( BSF )और पुलिस की संयुक्त टीम ने सांबा सेक्टर की रिगाल और चलियाड़ी पोस्ट के मध्य घुसपैठ के लिए खोदी गई सुरंग( Tunnel ) खोज निकाली है। सुरंग भारतीय क्षेत्र के भीतर 150 मीटर तक बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान ( Pakistan ) की तरफ सुरंग की लंबाई इससे भी ज्यादा हो सकती है। सुरक्षा एजेंसियों ने सुरंग की छानबीन और आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।
19 नवंबर को चार आतंकी बन टोल प्लाजा पर मुठभेड़( Ban Toll Plaza Encounter )में मारे गए थे। आतंकी मुठभेड़ के बाद से ही सांबा सेक्टर के रिगाल क्षेत्र का नाम सामने आ रहा था, लेकिन इसके पुख्ता सुबूत नहीं मिल पाए। 19 नवंबर से ही सुरक्षा बल मंगू चक से रिगाल के तीन किलोमीटर क्षेत्र में एंटी टनल अभियान चला रहे थे। रविवार तड़के बीएसएफ के एक जवान ने सुरंग के एक सिरे को खोज लिया। मौके पर पहुंचे जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंकी इसी सुरंग से घुसपैठ कर दाखिल हुए हैं। कई अन्य पहलुओं को जांचा जा रहा है।
रिगाल में मिली सुरंग ( Tunnel )के मुहाने को बोरियों से ढंका गया था। इसका मुहाना दो फुट चौड़ा पाया गया। सुरंग के भीतर जांच करने पर सुरंग की चौड़ाई तीन फुट के करीब पाई गई है। हालांकि सुरंग की 150 मीटर लंबाई को पूरी तरह से जांचा जाना है। पाकिस्तान की ओर जहां से सुरंग खोदी गई है, वह ढलान पर है। उसके आसपास सरकंडा और झाड़ियां हैं जिसमें संदिग्ध हलचल को पकड़ पाना आसान नहीं है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार सीमा पार सुरंग की लंबाई 150 या फिर इससे भी अधिक होने का अनुमान है।
सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि रिगाल क्षेत्र से घुसपैठ की सूचना थी, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा मदद आतंकियों से बरामद रेडियो सेट की जीपीएस लोकेशन से मिली। लोकेशन को ट्रैक करते हुए घुसपैठ के संभावित क्षेत्र को लगातार खंगाला गया।
एंटी टनल ( Tunnel )अभियान में जुटी संयुक्त टीमों में शामिल बीएसएफ जवान को सुरंग खोजने पर 50 हजार रुपये का इनाम दिया गया। बीएसएफ के आईजी एनएस जमवाल ने जवान को मौके पर ही इनामी राशि दी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?