उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बलरामपुर( Balrampur) में शुक्रवार देर रात को पत्रकार राकेश सिंह निर्भीक (Balrampur journalist Rakesh Singh ) ,और उसके साथी को घर में बंद कर जिंदा जलाकर मार डाला । आग इतनी भीषण थी कि आवास की एक दीवार तक गिर गई। घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि मरने से पहले पत्रकार ने वीडियो वायरल कर जलाकर मारने का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले में पुलिस पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस व एम्बुलेंस कर्मियों ने दोनों को संयुक्त हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने पिन्टू को मृत घोषित कर दिया जबकि 90% झुलसे राकेश को लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल में राकेश (journalist Rakesh Singh )) ने भी दम तोड़ दिया। झुलसने के बाद हॉस्पिटल पहुंचे पत्रकार राकेश ने अपने आखिरी बयान में बताया कि घर मे 10 से 15 लोग घुसकर आये थे। उन्होंने ही घटना को अंजाम दिया है।
बलरामपुर( Balrampur) के पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि जिले के देहात के कलवारी गांव का मामला है। वहां पर एक पत्रकार थे राकेश सिंह ( journalist Rakesh Singh )जो राष्ट्रीय स्वरूप अखबार में काम करते थे और यूट्यूब पर स्वतंत्र पत्रकारिता भी करते थे। उनके घर मे अज्ञात करणो से आग लग गयी थी जिससे उनके मित्र पिन्टू साहू की मृत्यु हो गयी जबकि डॉक्टरों ने राकेश को लखनऊ रेफर कर दिया था जहां उनकी भी मौत हो गयी है।
पुलिस के अनुसार, पत्रकार राकेश सिंह निर्भीक के साथ घटी घटना में बलरामपुर पुलिस द्वारा अभी तक तीन संदिग्धों रवि चौहान, राम सूरत पूर्व प्रधान और बाबू मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। और भी संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?