
राजस्थान ( Rajasthan ) में कांग्रेस (Congress ) नेता विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय( Mahendrajeet Singh Malviya ) द्वारा हॉर्स ट्रेडिंग की बात करते हुए एक वीडियो वायरल होने से सियासत गरमा गई है। विपक्षी पार्टी भाजपा इस मुद्दे को लेकर हमलावर हो गई है। इस वीडियो में महेंद्रजीत विधायकों की खरीद-फरोख्त की बात करते नजर आ रहे हैं।वीडियाे दो दिन पहले आनंदपुरी पंचायत समिति की मुंदड़ी पंचायत में चुनावी सभा का है।
राजस्थान ( Rajasthan ) में बागीदौरा से विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय का यह वीडियो 25 नवंबर का बताया जा रहा है। इसमें बांसवाड़ा स्थित आनंदपुरी की मुंदरी पंचायत में मालवीय ( Mahendrajeet Singh Malviya )यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि डूंगरपुर वाले बीटीपी के दोनों विधायकों ने 10 -10 करोड़ रुपए लिए हैं।
उनका यह वीडियो वायरल हुआ तो राजस्थान ( Rajasthan ) भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया( Satish Poonia )ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मुख्यमंत्री अशाेक गहलोत और आईएनसी इंडिया काे टैग करते हुए लिखा कि अशाेक गहलोत जी घाेड़ा खरीद या आपके शब्दों में बकरा मंडी जाे भी है, पर कृपया प्रकाश डालें। इस वीडियाे में भाषण देने वाले आईएनसी इंडिया के शीर्ष नेता आपकी बाड़ेबंदी के दाैरान मेरे द्वारा उठाए सवालों की पुष्टि कर रहे हैं। पुनिया ने टैग लाइन से भी तंज कसा कि- हम बाेलेंगे ताे बाेलाेगे की बाेलता है।
पुनिया की इसी पोस्ट पर भाजपा राजस्थान ने भी लिखा कि ये जाेड़ ताेड़ की सरकार है। इस सरकार का आधार जनमत नहीं धनबल है। कांग्रेस की पाेल खाेल उनके स्वयं के नेता ही कर रहे हैं। उधर खुद पर लगे आरोप पर पलटवार करते हुए सागवाड़ा से बीटीपी विधायक रामप्रसाद डिंडाेर ने कहा कि मालवीया ( Mahendrajeet Singh Malviya )खुद सरकार काे गिराने के लिए 33 कराेड़ रुपए में बिक गए थे।
राज्यसभा चुनाव के दौरान 5-5 करोड़ रुपए और सरकार पर सियासी संकट के समय भी 5-5 करोड़ रुपए लिए हैं। मालवीय इस वीडियो में आगे कहते हैं कि मुझे तो कोई दस करोड़ दे तो मैं चुपचाप घर चला जाऊंगा। लेकिन बीटीपी के दोनों विधायकों को पैसे खा कर मस्ती सूझी है।
वहीं इस वायरल वीडियो को लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी कांग्रेस सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार स्वयं खरीद-फरोख्त के काम में लगी हुई है। बकरा मंडी में माल खरीदने में लगी हुई है।
कांग्रेस पार्टी ने अपनी सत्ता को बचाने के लिए विधायकों की जो मंडी लगाई थी उसमें खरीददार भी कांग्रेस पार्टी है और बिकाऊ भी वहीं है। अरुण चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि पहले वह अपने अंदर देखें और फिर दूसरों पर आरोप लगाने की जगह अपने घर को संभालें।
हम बोलेंगे तो बोलोगे कि बोलता है…@ashokgehlot51 जी,”घोड़ा खरीद” या आपके शब्दों में “बकरा मंडी” जो भी है, पर कृपया प्रकाश डालें;भाषण देने वाले @INCIndia के शीर्ष नेता आपकी बाडेबंदी के दौरान मेरे द्वारा उठाये गये सवालों की पुष्टि कर रहे हैं। https://t.co/Z8cdoNNDFZ pic.twitter.com/KKklTzZmnM
— Satish Poonia (@DrSatishPoonia) November 27, 2020


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?