करीब एक माह से मनाली ( MANALI )में रह रहे मशहूर अभिनेता सनी देओल ( Sunny Deol ) कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आइसोलेट हो गए हैं। बुधवार को वह मुंबई जाने वाले थे, लेकिन महाराष्ट्र में उद्धव सरकार की सिर्फ निगेटिव रिपोर्ट के साथ ही प्रवेश करने की शर्त के चलते नहीं जा पाए।
सनी देओल की सेहत को लेकर पिता धर्मेंद्र और भाई बॉबी देओल सहित परिवार के अन्य सदस्य चिंतित हैं।
दो दिन पहले सनी देओल ( Sunny Deol ) ने अपने निर्देशन में फिल्म निर्माण की घोषणा की थी। इसमें पिता धर्मेंद्र, बेटे कर्ण देओल, भाई बॉबी देओल तथा तीन पीढ़ियों को एक साथ अगली दिवाली तक पर्दे पर लाने जा रहे हैं। सनी मनाली में एक किराये की कॉटेज में कई वर्षों से रह रहे हैं। फुर्सत मिलते ही मुंबई से फ्लाइट लेकर मनाली आ जाते हैं।
सनी ( Sunny Deol ) ने सोशल मीडिया में कोरोना संक्रमित होने के बाद आइसोलेट होने की बात शेयर की है। साथ ही संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है। बीएमओ नग्गर डॉ. रंजीत सिंह ने कहा कि सनी देओल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह दस दिन तक आइसोलेशन में रहेंगे।
उन्हें हल्का बुखार और गले में खराश महसूस हुई। इस पर उन्होंने अपना टेस्ट कराया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को उनकी सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने सनी देओल के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सनी देओल ( Sunny Deol ) पिछले कुछ दिनों से कुल्लू जिले में रह रहे हैं।
मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं एकांतवास में हूं और मेरी तबीयत ठीक है। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) December 2, 2020


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?