मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के आगर ( Agar ) जिले में बुधवार को एक बड़े हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की डूबने से मौत हो गई। जिले के लाखाखेड़ी गांव में पीड़ित मंदिर पर दर्शन के लिए टिल्लर डैम का नाला छोटी नाव से पार कर रहे थे। इसी दौरान नाव पलट गई और 5 लोग पानी में डूब गए।
काफी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाले जा सके। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टिल्लर (पचेटी) डैम में डोंगी पलटने पर डूबने से 5 व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा 5-5 हज़ार रुपये की अंत्येष्टि सहायता देने की घोषणा की है।
हादसा जिला मुख्यालय आगर( Agar )से करीब 30 किलोमीटर दूर लाखाखेड़ी गांव में हुआ। मृतकों में 13 वर्षीय जया, 35 वर्षीय रामकन्या, 40 वर्षीय सुनीता, 13 वर्षीय अलका और 10 वर्षीय अभिषेक शामिल हैं। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत के बाद लाखाखेड़ी गांव में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार लोग मंदिर दर्शन के लिए आए थे। नाले के बीच में पहुंचकर उनकी छोटी नाव में पलट गई। उन्हें डूबते देख आसपास के लोग तत्काल पानी में कूदे, लेकिन किसी की जान नहीं बच सकी। स्थानीय लोगों ने हादसे के थोड़ी देर बाद ही 2 लोगों के शव पानी से बाहर निकाल लिए। बाकी 3 शवों को निकालने में एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम को काफी मेहनत करनी पड़ी।
हादसे के बाद आगर ( Agar )कलेक्टर अवधेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि डूबने वाले लोग पक्की सड़क की बजाय शॉर्टकट से नाला पार करने की कोशिश कर रहे थे जिसके चलते यह घटना हुई होगी। इधर, हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम के कमांडेंट हर्ष कुमार जैन एवं एसडीआरएफ प्रभारी सुरेश कुमार यादव के नेतृत्व में होमगार्ड जवानों ने 3 शव निकाले।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?