आंतकवाद और धार्मिक भेदभाव के मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान ( Pakistan ) को एक बार फिर बड़े मंच पर खरी-खरी सुनाई है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र ( United Nations ) के मंच से पाकिस्तान को लताड़ा है। भारत की तरफ से सचिव आशीष शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान ने पहले ही इस सभा द्वारा पिछले साल पारित संस्कृति के प्रस्ताव का उल्लंघन किया है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र में बोलते हुए यूएन ( United Nations )में भारत के स्थायी मिशन के सचिव आशीष शर्मा ने कहा, ‘पाकिस्तान पहले ही इस सभा के जरिए पिछले साल पारित किए गए शांति संस्कृति के प्रस्ताव का उल्लंघन कर चुका है’। उन्होंने कहा कि पिछले महीने पाकिस्तान ने सिखों के पवित्र मंदिर करतारपुर साहिब गुरुद्वारा ( Kartarpur Sahib Gurudwara )के प्रबंधन को सिख समुदाय के निकाय से गैर-सिख निकाय के प्रशासनिक नियंत्रण में दे दिया ।
आगे कहा कि अगर पाकिस्तान ( Pakistan )भारत में धर्मों के खिलाफ नफरत की अपनी मौजूदा संस्कृति को बदलता है और हमारे लोगों के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद के अपने समर्थन को रोकता है तो हम दक्षिण एशिया और उसके बाहर शांति की वास्तविक संस्कृति का प्रयास कर सकते हैं।
दरअसल, पाकिस्तान ने पिछले दिनों करतारपुर गुरुद्वारे ( Kartarpur Sahib Gurudwara )की कमेटी में सिखों को हटाकर मुस्लिमों के हाथ में वहां का जिम्मा सौंप दिया था,वहीं जिस संगठन के हाथ में जिम्मेदारी सौंपी गई थी वो पूरी तरह से आईएसआई समर्थित है। वहीं इस संगठन में एक भी सिख व्यक्ति नहीं था. इसी मुद्दे को लेकर भारत ने अब पाकिस्तान की यूएन ( United Nations ) में जमकर क्लास लगाई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?