मेरठ ( Meerut )-सहारनपुर शिक्षक विधान परिषद सीट का रिजल्ट आ गया है, के भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार श्रीचंद शर्मा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। श्रीचंद शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और लगातार 48 साल से इस सीट पर काबिज शिक्षक दल के नेता ओम प्रकाश शर्मा को करारी शिकस्त दी है।
मेरठ ( Meerut ) में श्रीचंद शर्मा ने ओम प्रकाश शर्मा को 4232 मतों से पराजित कर दिया है,गुरुवार की सुबह शुरू हुई मतगणना में 3 चक्रों के दौरान श्रीचंद शर्मा लगातार बढ़त हासिल करते गए, श्रीचंद शर्मा ने 7186 मत हासिल किए हैं, जबकि ओम प्रकाश शर्मा को 2954 मत मिले हैं।
श्रीचंद शर्मा ने इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है, सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने शिक्षक दल के नेता ओम प्रकाश शर्मा का 48 सालों से लगातार चला आ रहा एकछत्र राज समाप्त किया है।पिछले आठ विधान परिषद चुनावों के दौरान ओम प्रकाश शर्मा अपराजित रहे थे। उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले एक से एक दिग्गज ओम प्रकाश शर्मा की व्यूह रचना को तोड़ने में नाकाम रहे, लेकिन पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने पूरे मनोयोग के साथ इस चुनाव में लड़ाई लड़ी, जिसके शानदार परिणाम सामने आए हैं।
मेरठ ( Meerut )में श्रीचंद शर्मा की जीत पर भारतीय जनता पार्टी में खुशी की लहर है, दरअसल, आजादी के बाद पहली बार इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कामयाबी हासिल करने में सफल हुई है।गुरुवार की सुबह मेरठ की कताई मिल परिसर में मतगणना की शुरुआत हुई, पहले चरण से ही श्रीचंद शर्मा ने बड़ी लीड हासिल की। दूसरे चरण में उन्होंने फासला दोगुना कर दिया था. तीसरे चक्र की गिनती पूरी होने के बाद श्रीचंद शर्मा को जीत केलिए स्पष्ट मत मिल चुके थे, जिसके चलते दूसरी वरीयता के मतों की गिनती करने की आवश्यकता नहीं रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?