लोकतंत्र के पर्व में लोगों की भागीदारी से बौखलाए आतंकियों ने शुक्रवार को डीडीसी चुनाव ( J&K DDC polls )के तीसरे चरण के मतदान के बीच कश्मीर में एक प्रत्याशी पर हमला कर दिया। अनंतनाग (Anantnag ) जिले के सगाम में आतंकियों ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी अनीस उल इस्लाम गनाई को प्रचार के दौरान गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल अनीस अनीस अस्पताल में भर्ती हैं।
इस हमले के बीच जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) की अवाम ने भारी मतदान ( J&K DDC polls )कर आतंक को करारा जवाब दिया। खराब मौसम के बावजूद जिला विकास परिषद, चुनाव के तीसरे चरण में 50.53 फीसदी मतदान हुआ। 33 सीटों पर हुए मतदान में जम्मू संभाग में 68.88 और कश्मीर में 31.61 फीसदी लोगों ने वोट डाले।
तीसरे चरण में भी जम्मू संभाग में भारी तादाद में लोगों ने लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लिया। संभाग के रियासी में सबसे ज्यादा 75. 20 फीसदी मतदान हुआ। वहीं कश्मीर के पुलवामा में इस बार भी सबसे कम 10. 85 फीसदी वोट पड़े। बारिश व बर्फबारी के चलते कड़ाके की ठंड के बीच कई इलाकों में भारी संख्या में लोग मतदान के लिए निकले।
तीसरे चरण में 257887 मतदाताओं ने मताधिकार ( J&K DDC polls )का प्रयोग किया। इनमें 136394 पुरुष व 121493 महिला मतदाता शामिल रहे। अनंतनाग की घटना को छोड़कर सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान हुआ। राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा ने कहा कि तीसरे चरण में केवल एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना कश्मीर में घटी। चुनाव में हिस्सा ले रहे उम्मीदवार को गोलियां लगी हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर हैं। आतंकी हमले की जांच की जा रही है।
किस जिले में कितना मतदानकुलगाम में रिकॉर्ड 64 .45 फीसदी मतदान हुआ। इसी तरह से बांदीपोरा में 56.73, कुपवाड़ा में भी 46.25 फीसदी वोट पड़े। बडगाम में 50 .18 फीसदी वोट पड़े। जम्मू जिले में 70.44 फीसदी वोटिंग हुई। कठुआ में 62.18, किश्तवाड़ में 70 .35, रामबन में 64 .79, डोडा में 59. 51, सांबा में 70 .15, पुंछ में 72 .18, राजोरी में 72. 81 मतदान हुआ।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?