ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ( GHMC,) चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने शानदार प्रदर्शन किया है। पार्टी ने 150 वार्ड सदस्यों वाले निगम में 48सीटें जीत ली हैं। हालांकि, सत्तारूढ़ टीआरएस नगर निगम पर अपना वर्चस्व बनाने में कामयाब होता दिख रहा है। इसने 55 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। 44 सीटें जीतकर असदुद्दीन ओवैसी, के नेतृत्व वाले एआइएमआइएम ने पुराने हैदराबाद के अपने परंपरागत गढ़ में लोकप्रियता बरकरार रखी है।
इस चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और उसे महज दो सीटें मिली हैं। हैदराबाद नगर निगम ( GHMC,) के लिए एक दिसंबर को चुनाव हुआ था। चुनाव के लिए मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया था। शुक्रवार को आठ बजे मतगणना शुरू हुई और पहले डाक मतपत्रों को गिना गया। शुरुआती रुझानों में भाजपा काफी आगे थी। इस चुनाव में टीआरएस ने सभी डेढ़ सौ और भाजपा ने 149 वार्डो में अपने प्रत्याशी उतारे थे।
2016 के चुनाव में भाजपा को महज चार सीटें मिली थीं। उस साल इसने टीडीपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पार्टी ने 150 में से 99 सीटें जीतकर नगर निगम पर अपना परचम लहराया था।
नगर निगम ( GHMC,) चुनाव में भाजपा का प्रभावशाली प्रदर्शन पार्टी के लिए मनोबल बढ़ाने वाला साबित होगा, क्योंकि पिछले महीने ही पार्टी ने डुब्बक विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में जीत हासिल की थी।हैदराबाद नगर निगम चुनाव के नतीजों से खुश भाजपा ने इसे पार्टी की नैतिक जीत बताया है। पार्टी के महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव के नतीजे उत्साह बढ़ाने वाले हैं और भाजपा राज्य में सत्तारूढ़ टीआरएस के एकमात्र विकल्प के रूप में उभरी है। वहीं, भाजपा की इस जीत के बाद दक्षिण भारत में पार्टी अपनी पकड़ और तेज करेगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?