उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) विधान परिषद की शिक्षक क्षेत्र की छह सीटों में से तीन पर कब्जा जमाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का जादू आगरा खंड में नहीं चला। बीजेपी को आगरा में झटका लगा है। आगरा (AGRA) खंड शिक्षक एमएलसी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ( Dr Akash Agarwal ) ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के दिनेश चंद्र वशिष्ठ को 2376 वोटों से कराया गया है।
एमएलसी चुनाव की मतगणना शाहदरा स्थित मंडी परिसर में गुरुवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। देर रात तक प्रथम वरीयता में निर्दलीय आकाश अग्रवाल ( Dr Akash Agarwal ) ने भाजपा के प्रत्याशी डॉ. दिनेश कुमार वशिष्ठ को 2113 वोटों से पछाड़ दिया। हालांकि कोई प्रत्याशी कुल मतों के 50 फीसदी मत जीतने के लिए प्राप्त नहीं कर सका।
शुक्रवार दोपहर को द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती में एलिमिनेशन राउंड में निर्दलीय डॉ. आकाश अग्रवाल ( Dr Akash Agarwal ) ने जीत दर्ज की। गिनती और एलिमिनेशन राउंड के बाद 6690 मत डॉ आकाश अग्रवाल को मिले। जबकि भाजपा के प्रत्याशी दिनेश चंद्र वशिष्ठ को 4314 वोट मिल सके।
वर्ष 1996 से लगातार चार बार 2014 तक खंड शिक्षक सीट पर विजय पताका फहराने वाले शर्मा गुट के राजनीतिक दिग्गज अलीगढ़ निवासी जगवीर किशोर जैन चुनाव हार गए। वह तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें मात्र 2953 वोट ही मिले। वहीं भाजपा ने एटा निवासी अपने पुराने और वरिष्ठ नेता डॉ. दिनेश चंद्र वशिष्ठ को चुनाव लड़ाया था। वह 3585 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं डॉ. आकाश अग्रवाल ने 5799 मत प्राप्त कर दिनेश वशिष्ठ को 2214 मतों के अंतर से पराजित किया।
इस तरह आकाश अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर 2376 वोटों से जीत दर्ज की।रिटर्निंग ऑफिसर अनिल कुमार ने उन्हें जीत का प्रमाणपत्र दिया।
जीत की आधिकारिक घोषणा के बाद उन्होंने( Dr Akash Agarwal ) वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय और बिना भेदभाव के सरकारी और गैर सरकारी शिक्षा सुविधा मुहैया कराने के पूरे प्रयास करने का भरोसा दिया। विजयी कैंडिडेट आकाश अग्रवाल ने बीजेपी पर दबाव बनाने का आरोप लगाने के साथ ही चुनाव में सहयोग के लिए विपक्षी दलों का आभार जताया। बीजेपी को प्रदेश में शिक्षक निर्वाचन की छह में से तीन सीटों पर जीत मिली है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?