अभिनेत्री सलमा आगा की बेटी जारा खान( Zara Khan) को कई दिनों से सोशल मीडिया पर रेप की धमकियां मिल रही थीं। जिसके बाद जारा ने इसकी शिकायत पुलिस में की। वहीं पुलिस ने भी मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
सलमा आगा की बेटी जारा खान ( Zara Khan) ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें 28 अक्तूबर से 3 नवंबर के बीच सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम के जरिए रेप की धमकियां मिल रही हैं। जारा की शिकायत के बाद पुलिस भी हरकत में आई और तुरंत ही आरोपी का पता लगा लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच में पुलिस को पता चला कि धमकी देने वाली हैदराबाद की एक 23 वर्षीय एमबीए स्टूडेंट है। ओशिवारा थाने के सीनियर इंस्पेक्टर ने कहा कि शिकायत के बाद साइबर सेल को सूचना दी गई थी जिससे लोकल आईपी अड्रेस का पता चला। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम नूरा सरवर है जिसने इंस्टाग्राम पर अपनी फर्जी प्रोफाइल बना रखी है।
पुलिस जांच में ये भी सामने आया है कि आरोपी नूरा और उसका को-वर्कर एक पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम करते हैं। उसी के तहत जारा खान ( Zara Khan)को धमकियां दे रहे थे। हालांकि मामले को लेकर पुलिस अब भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर जारा को ये धमकियां क्यों दी जा रही थीं। वहीं मामले में फिलहाल धारा 354 (A), (B), 509, 506 और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत धारा 67 (A) में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
गौरतलब है कि जारा आगा ( Zara Khan)’निकाह’ फेम अभिनेत्री सलमा आगा की बेटी हैं। जारा भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। उन्होंने अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ फिल्म ‘औरंगजेब’ से फिल्मों में डेब्यू किया था। हालांकि ये फिल्म ज्यादा चल नहीं पाई थी। इसके बाद वो फिल्म ‘देसी कट्टे’ में भी नजर आईं। लेकिन उनका फिल्मी करियर अपनी मां की तरह नहीं रहा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?