जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) में श्रीनगर (Srinagar ) के सजगीरपोरा ( Sazgaripora ) में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया है। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।
इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान और एक नागरिक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल नागरिक और जवान के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकियों ने श्रीनगर (Srinagar ) के सागजीपोरा में राज्य पुलिस और सीआरपीएफ की टीम पर फायरिंग की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को निशाना बनाकर हमला किया है। आतंकवादियों ने पुराने श्रीनगर (Srinagar ) शहर के शाजगरियापोरा में स्थिति एक नाके पर हमला किया और कॉन्स्टेबल फारुख अहमद और एक नागरिक मुनीर अहमद को घायल कर दिया। पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आतंकवादियों की तलाश जारी है। बता दें कि इससे पहले पूंछ में शनिवार को पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की। पाकिस्तान की तरफ से पूंछ जिले के कास्बा और किरनी सेक्टरों में फायरिंग की गई और मोर्टार से गोले दागे गए। भारतीय सेना के मुताबिक, पाकिस्तान की इस नापाक हरकतों का भारत की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया गया।
#Terrorists fired indiscriminately upon police party at #Sazgaripora #Hawal in which 01 police personnel Farooq Ahmad Chopan & 01 civilian Muneer Ahmad got injured. Both the injured were shifted to hospital. Area has been cordoned off. Further details shall follow. @JmuKmrPolice
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) December 6, 2020


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?