ओडिशा ( Odisha ) में मटन की क़ीमत वसूलने के लिए हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां पर एक कसाई ने अपने अपने कस्टमर राउरकेला स्टील प्लांट कर्मी ( Rourkela Steel Plant ) से पैसा वसूलने के लिए उसको इतना पीटा कि उसकी जान चली गई। ग्राहक की हत्या करने बाद कसाई मौके से फरार हो गया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी को ढूंढ रही है।
दरअसल, ओडिशा ( Odisha ) के बंडामुंडा तिलकनगर में रहने वाले 58 साल के राउरकेला स्टील प्लांट कर्मी ( Rourkela Steel Plant ) पद्मलोचन कारोबारी देवाशीष साहू से तीन हज़ार रुपए का मटन उधर लेकर खा चुका था। मटन की कीमत वसूलने के लिए देवाशीष उसके घर गया। मटन का पैसा न देने पर उसने बुजुर्ग राउरकेला स्टील प्लांट कर्मी ( Rourkela Steel Plant ) को लात घुसों से मारा, जब इतने से मन नहीं भरा तो देवाशीष ने पदमलोचल को बस्ती में मौजूद एक बिजली के पोल में बांध दिया।इसके बाद उसने पद्मलोचन को पीटना शुरू कर दिया। यह देख बड़ी संख्या में बस्तीवासी वहां एकत्र हो गए लेकिन किसी ने आरएसपी कर्मी को बचाने की कोशिश नहीं की। देवाशीष पद्मलोचन को तबतक पीटता रहा जबतक कि उसकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद देवाशीष मृत पद्मलोचन को उठाकर उसके कमरे में फेंक आया। इस दौरान भी वहां तमाशबीन बने लोगों ने देवाशीष को रोकने की कोशिश की और न ही घटना की सूचना पुलिस को दी।
रविवार को जब पद्मलोचन का भाई कमल पूर्ति उससे मिलने पहुंचा तब घटना का खुलासा हुआ। घर पहुंचने पर उसे अपने भाई की हत्या की जानकारी मिली। पूछताछ करने पर बस्ती के लोगों ने उसे शुक्रवार की घटना की जानकारी दी। इसके बाद कमल ने बंडामुंडा थाना जाकर इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा हत्या का मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
इस घटना के बाद बंडामुंडा पुलिस भी लोगों के निशाने पर आ गई है। मोबाइल के इस युग में सैकड़ों लोगों के बीच एक व्यक्ति की बांध कर पीट-पीट कर मार डाला जाता है। लेकिन दो दिन बाद तक पुलिस को इसकी भनक नहीं लगती है। लोग पुलिस के सूचना तंत्र पर सवाल उठा रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?