राजस्थान ( Rajasthan ) के सीकर ( Sikar ) जिले में मंगलवार को पंचायत समिति चुनाव जीतने के बाद विजय जुलूस के दौरान हिंसा भड़क गई। इसमें एक की मौत हो गई। वहीं, 10 लोग घायल हो गए। इनमें से दो गंभीर घायलों को सीकर रैफर किया गया है।मामला फतेहपुर में बलोद बड़ी क्षेत्र का है। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।सीकर ( Sikar ) जिले के एसपी गगनदीप सिंगला भी तनाव को देखते हुए इलाके में ही डटे हुए हैं।
मामले की शुरुआत विजयी जुलूस के साथ हुई।सीकर ( Sikar ) जिले के फतेहपुर ( Fatehpur )पंचायत समिति के वार्ड 19 में रूबिना खान विजयी हुईं हैं। शाम करीब पांच बजे रूबिना के समर्थक बैंड-बाजे के साथ विजय जुलूस निकालते हुए हारे हुए कांग्रेस प्रत्याशी संजू बगडिया के घर की तरफ पहुंचे। यहां कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों ने उन्हें रोका, लेकिन वे नहीं माने। आरोप है कि जुलूस में शामिल लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इससे भगदड़ मच गई।
आरोपियों में से कुछ ने संजू बगड़िया के घर में घुसकर वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। झड़प में कन्हैयालाल उर्फ कानाराम जाट के व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि चुनाव में दिन तक सब कुछ शांत रहा, लेकिन शाम को दोनों पक्ष भिड़ गए। हिंसा के दौरान वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। लोगों का कहना है कि भाजपा ने अल्पसंख्यक समाज के प्रत्याशी को इलाके से टिकट दिया था। जिसके कारण कई दफा टकराव के हालात बन रहे थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?