प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi )और कतर के अमीर( Amir of Qatar) शेख तमीम बिन हमाद अल-थानी (Sheikh Tamim Bin Hamad Al-Thani ) ने मंगलवार को फोन पर बात की और निवेश के प्रवाह और ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का संकल्प लिया और खाड़ी देश द्वारा भारत में निवेश को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स गठित करने का फैसला किया।
कतर के आगामी राष्ट्रीय दिवस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कतर( Qatar) के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अत-थानी को बधाई दी। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि अमीर ने राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए कतर में रहने वाले भारतीय समुदाय के उत्साह की सराहना की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि दोनों नेताओं ने भारत में कतर( Qatar) निवेश प्राधिकरण की ओर से निवेश को और बढ़ावा देने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स गठित करने का फैसला किया है। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने भारत में संपूर्ण ऊर्जा वैल्यू चेन में कतर द्वारा निवेश की संभावनाओं को तलाशने का संकल्प लिया।
दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच निवेश के प्रवाह और ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने को लेकर चर्चा की और इस दिशा में हाल में हुई सकारात्मक वृद्धि की समीक्षा भी की। दोनों नेताओं ने लगातार संपर्क में बने रहने और कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्थिति के सामान्य होने के बाद मिलने पर भी सहमति जताई।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मेरे अच्छे मित्र मीर शेख तमीम बिन हमद अल सानी से बहुत सुखद वार्ता हुई। कतर के राष्ट्रीय दिवस पर मैंने उन्हें शुभकामनाएं दीं। भारत की ऊर्जा सुरक्षा में कतर एक महत्वपूर्ण स्तंभ और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का एक अहम स्रोत है। सभी क्षेत्रों में हम अपने संबंधों को और मजबूत बनाने पर सहमत हुए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?