जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों ( 2 Terrorists),को मार गिराया है बताया जा रहा है कि इनका संबंध अल बद्र आतंकी संगठन से था।।जबकि दोनों और से हुई गोलीबारी में एक नागरिक घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,बुधवार तड़के पुलवामा (Pulwama) के टिकन इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस पर सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और सुबह पांच बजे के करीब तलाशी अभियान चलाया। इसी तलाशी के दौरान एक घर में छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। आतंकियों की फायरिंग के जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग कीऔर दो आतंकियों को मार गिराया। फिलहाल अभियान जारी है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की हुई है।
बता दें कि घाटी में डीडीसी चुनाव ( J&K DDC polls ) शुरू होने के बाद से दक्षिण कश्मीर इलाके में यह पहली मुठभेड़ है,सुरक्षाबलों को पहले से ही अंदेशा था कि इस तरह की घटनाएं दक्षिण कश्मीर में हो सकती हैं. इसलिए पिछले चार चरणों में लगातार वोटिंग वाले दिन दक्षिण कश्मीर में इंटरनेट बंद कर दिया जाता था।जिससे किसी भी तरह की वारदात ना हो. कल डीडीसी चुनाव के लिए पांचवें चरण की वोटिंग होनी है, इसी बीच इस मुठभेड़ का होना सुरक्षाबलों की सतर्कता की ओर भी इशारा कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?