उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (AGRA) जिले में तस्कर ने शराब (Liquor ) के शौकीनों के लिए 30 फीट गहरा कुआं खोद डाला। इसमें देशी शराब के पौवे भर दिए। पीने के शौकीन इस कुएंं पर आते और कीमत चुका कर शराब ले जाते थे। पुलिस ने बुधवार को तस्करी के आरोपित को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ में गांव बने शराब के कुएंं का पता चला। पुलिस ने कुएंं से देशी शराब की 35 पेटियां बरामद कीं।
आगरा (AGRA)जनपद के बाह क्षेत्र के चौसिंगी गांव में छापे के दौरान पुलिस और आबकारी की टीम के 30 फुट गहरे गड्ढे में छुपाकर रखी गई 35 पेटी शराब देखकर चौंक गई। गड्ढे की खोदाई कराकर फाइटर ब्रांड की की नकली शराब (Liquor ) बरामद की गई।
बाह के इंस्पेक्टर विनोद कुमार पवार ने बताया कि बुधवार की दोपहर पुलिस ने आबकारी इंस्पेक्टर हर्ष यादव के साथ पिनाहट पुलिस द्वारा पकडे़ गए चौसिंगी के टिंकू पुत्र लाखन सिंह के यहां पर छापा मारा। पूछताछ में उसने घर पर शराब रखी होने की जानकारी दी थी। जिस पर टीम ने शौचालय के गड्ढे पर डाली गई मिट्टी और पत्थर हटाए तो करीब 30 फुट गहरा गड्ढा देखकर टीम हैरत में पड़ गई।
आगरा (AGRA)पुलिस ने मंगलवार की रात को भदरौली के पास चेकिंग के दौरान कार सवार दो युवकों को तस्करी की शराब के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम टिंकू निवासी चौसिंगी बाह और धर्मेंद्र निवासी कन्हेरा बासौनी बताया। आरोपितों की कार से पुलिस ने सात पेटी देशी शराब बरामद की थी। टिंकू ने पूछताछ में बताया कि वह शराब को तस्करी करके लाने के बाद गांव में पीने के शौकीन लोगों को बेचता है। ठेके से कम दाम पर बेचने के चलते उसकी अच्छी कमाई होती हैै।
आरोपित ने बताया कि उसने सेप्टिक टैंक की आड में शराब के लिए 30 फीट गहरा संकरा कुआंं खोद दिया था। इसमें शराब की पेटियां छिपाकर रखता था। पीने के शौकीन लोगों उसने रस्सी में कांटा बांध रखा था। उसे कुएं में डालकर पेटी बाहर निकालता था। जब चुनाव या त्योहार के दौरान शराब की दुकानें बंद रहती थीं, उस दिन भी यह मुंहमांगी कीमत पर शराब बेचता था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?