मेरठ ( Meerut ) में एक महिला ने अपनी तीन बेटियों संग खुद की गर्दन भी काट डाली। एक बच्ची की मौत हो गई है जबकि अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। महिला के पति का कहना है कि वह अवसाद में रहती थी, इसलिए उसने ये खौफनाक कदम उठाया है।
मेरठ ( Meerut ) में यह मामला ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के डीआईजी कोठी के पास समर कॉलोनी का है। जहां पर अतीक अपनी पत्नी आसमां और तीन बेटियां अनुसा (7), जूनिदिया (5) और मरियम (2) के साथ रहते हैं। अतीक गुरुवार को बाहर गया था और पत्नी व बच्चे घर पर थे। शाम करीब चार बजे आसमां ने कमरे के अंदर से कुंडी बंद करके अपनी तीनों बेटियों के गले को ब्लेड से काट दिया और फिर खुद की गर्दन भी काट ली।
बच्चों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होंने घायल अवस्था में उनको अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर दो साल की बच्ची मरियम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आसमा की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि इससे पहले भी महिला दो बार अपने बच्चों को मारने का प्रयास कर चुकी है।
पति अतीक का कहना है कि उसकी पत्नी दिमागी रूप से बीमार रहती है और अवसाद में आकर उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
मेरठ ( Meerut ) पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो कमरे में बेड से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। एसपी क्राइम ने बताया कि उसमें महिला ने बीमारी का जिक्र किया है। कहा कि वह बीमारी के चलते सालों से परेशान है। अब अपनी बेटियों को भी साथ ले जा रही है। किसी का भी पोस्टमार्टम ना कराया जाए। इस कदम के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है। उसका पति बहुत ही अच्छा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?