जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) में जिला विकास परिषद, चुनाव ( J&K DDC polls )के पांचवें चरण में 37 सीटों पर 51. 20 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। जम्मू संभाग में 20 सीटों पर 66. 67 फीसदी और कश्मीर संभाग में 17 सीटों पर 33 .57 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान कश्मीर के अनंतनाग और जम्मू के राजोरी में हिंसा की छिटपुट घटनाएं भी हुईं।
वीरवार को डीडीसी चुनाव ( J&K DDC polls ) के पांचवें चरण मतदान में कुल 422511 मतदाताओं ने वोट डाला। इसमें 196883 महिला मतदाता और 225628 पुरुष मतदाता शामिल रहे। जम्मू संभाग के पुंछ जिले की दो सीटों पर सबसे ज्यादा मतदान हुआ। यहां पर 71. 62 फीसदी मतदाताओं ने वोट किया। राजोरी में 70. 83 फीसदी और जम्मू जिले में 60. 24 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
कश्मीर संभाग में सबसे ज्यादा मतदान बांदीपोरा जिले में हुआ। यहां पर 56.40 फीसदी मतदान हुआ।
नियंत्रण रेखा ( LoC ) से सटे कुपवाड़ा जिले में भी 52. 35 फीसदी मतदान हुआ है। शापियां जिले में सबसे कम 5.52 फीसदी और पुलवामा में 8.12 फीसदी वोटिंग हुई। कश्मीर संभाग में 129482 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें 70753 पुरुष व 58729 महिला मतदाता शामिल रहे। जम्मू संभाग में 293029 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 154875 पुरुष और 138154 महिला मतदाता शामिल रहे।
राज्य निर्वाचन आयुक्त के के शर्मा के अनुसार डीडीसी चुनाव ( J&K DDC polls ) में अनंतनाग जिले के एक मतदान केंद्र पर शरारती तत्व मतदान में बाधा पहुंचाने के लिए पथराव कर रहे थे। ऐसे में पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मीडिया के पहुंचने पर शरारती तत्व ज्यादा हिंसा करने लगे थे। ऐसे में कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की। राजोरी जिले में भी एक राजनीतिक दल ने उसके नेता पर कातिलाना हमला होने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?