देश का सबसे प्रदूषित शहर कानपुर (Kanpur ) रहा है, जबकि आगरा प्रदूषण के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गया। आगरा( AGRA) का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) यानी वायु गुणवत्ता सूचकांक 357 रहा। बुधवार के मुकाबले वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार आया, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के शहरों में हवा तेज चलने से प्रदूषण में कमी आई।
इसके कारण आगरा प्रदूषण के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गया। देश का सबसे प्रदूषित शहर कानपुर (Kanpur )रहा, जहां एक्यूआई 438 रहा। देश के सबसे प्रदूषित टॉप-3 प्रदूषित शहरों में उत्तर प्रदेश के तीनों शहर कानपुर, बुलंदशहर और आगरा हैं।कानपुर (Kanpur ) में धूल व धुएं के कणों ने शहर की फिजा बिगाड़ दी है। तापमान गिरने के साथ ये कण निचली सतह पर स्थिर होकर प्रदूषण बढ़ा रहे हैं।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक आगरा में पार्टिकुलेट मैटर 2.5 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर की मात्रा सामान्य से 8 गुना ज्यादा है। कार्बन मोनोऑक्साइड की अधिकतम मात्रा में भी बृहस्पतिवार को कमी दर्ज की गई।
मोनोऑक्साइड की अधिकतम मात्रा सामान्य से 13 गुना रही, जबकि इसी सप्ताह यह अधिकतम 46 गुना तक पहुंच गई थी। शाम 4 बजे यह अधिकतम स्तर पर था, जबकि पीएम कणों की अधिकतम मात्रा सुबह 10 से दो बजे तक और रात में 10 से 12 बजे तक थी।
कानपुर (Kanpur ) में प्रदूषण नियंत्रण के सरकारी प्रयास तो जमीन पर नहीं उतर पाए लेकिन प्रकृति ने जरूर शहरवासियों पर कुछ रहम किया है। रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो-दो डिग्री की उछाल ने हवा में नमी घटाई तो एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) भी 393 पर आ गया था ।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?