Wednesday, June 24, 2026

INDIA, News, States, Uttar Pradesh

यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, कई किमी तक टोल पर वाहनों का कतारें

(Yamuna Expressway  )

Yamuna Expressway  आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway  ) पर शनिवार को भी भीषण जाम लग गया। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए आगरा पुलिस ने एक्सप्रेसवे की 16 में से 8 लेन बंद करा दीं है। इससे शाम के वक्त खंदौली टोल पर भीषण जाम लग गया। वाहन रेंगते रहे।

किसान आंदोलन के चलते आगरा- दिल्ली हाईवे पर वाहनों की संख्या कम हो गई है। उधर, यमुना एक्सप्रेस वे (Yamuna Expressway  )पर वाहनों की संख्या दोगुनी हो गई है। टोल प्लाजा पर पुलिस की चेकिंग के चलते यहां भी जाम के हालात बन रहे हैं।

नये कृषि कानूनों के विरोध में टोल फ्री कराने खंदौली टोल पर जा रहे भारतीय किसान यूनियन (भानु) के नेताओं को टोल से पहले यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway  )के नीचे ही रोक दिए। इससे गुस्साए किसान वहीं मौके पर ही धरने पर बैठ गए हैं। किसानों को रोकने के लिए काफी पुलिस फोर्स मौजूद है।

कृषि बिल के विरोध में किसानों ने शनिवार को मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल को आधा घंटे तक फ्री रखा। मुख्य मार्गों पर पुलिस तैनात होने के कारण किसान खेतों के रास्ते होकर टोल प्लाजा तक पहुंच गए और नोएडा से आगरा की ओर 15 बूथों को कब्जे में ले लिया। आधे घंटे तक हंगामा हुआ। पुलिस ने 48 किसानों को हिरासत में ले लिया। बाद में छोड़ दिया। उधर, बाजना कट के लिंक रोड के एक बूथ पर भी किसानों ने कब्जा कर लिया। वहां पांच घंटे तक टोल फ्री रखा गया।

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने शनिवार को हाईवे पर चक्का जाम और एक्सप्रेसवे के टोल फ्री करने का एलान किया था। इसके मद्देनजर हाईवे और एक्सप्रेसवे (  Yamuna Expressway)पर पुलिस की सख्त पहरा है। एक्सप्रेसवे पर चेकिंग के बाद वाहनों को जाने दिया गया।

यमुना एक्सप्रेसवे (  Yamuna Expressway)पर शाम छह बजे ऐसे हालात थे कि वाहनों की कतारें एक किमी तक लग गईं। पुलिस चेकिंग के बाद वाहनों को जाने दे रही है। उधर, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हालात सामान्य हैं।

आगरा में इनर रिंग रोड के रहन कलां टोल प्लाजा पर कई लेन बंद हैं। इसके कारण टोल पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। टोल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। टोल पर पीएसी के जवान तैनात हैं।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels