Wednesday, June 24, 2026

Crime, Elections, INDIA, News, States, West Bengal

West Bengal : बंगाल के उत्तर 24 परगना में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला, एक की मौत, 6 घायल ,टीएमसी पर आरोप 

 (   में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अराजकता का माहौल है । () के    () में राजनीतिक तकरार चरम पर है, यहां आज फिर भाजपा कार्यकर्ता सैकत भवाल ( Saikat Bhawal )की  पीट-पीटकर हत्या  कर दी गयी।

यहां कि कानून व्यवस्था बिल्कुल खराब हो गई है। आज एक और भाजपा कार्यकर्ता के मारे जाने की खबर है। दरअसल, के हलिशहर में शनिवार को टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमला किया है। हमले में एक की मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए।की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
इस मामले में बंगाल बीजेपी ने ट्वीट कर कहा, ‘एक और दिन, एक और हत्या। हलिशहर में कार्यकर्ता सैकत भवाल ( Saikat Bhawal )की टीएमसी के गुंडों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सैकत भवाल पर हमला तब किया गया जब वो पार्टी के लिए डोर टू डोर कैंपेन कर रहे थे।’

वहीं बीजेपी नेता मुकुल रॉय ने कहा कि आरएसएस कार्यकर्ता और 6 नबंर वॉर्ड हलिशहर के रहने वाले सैकत भवाल( Saikat Bhawal )की हत्या कर दी गई। पश्चिम बंगाल शासन पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि, राज्य में लोकतंत्र खत्म हो चुका है।

वहीं इस घटना को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता  , ( Kailash Vijayvargiya )ने कहा कि, “पश्चिम बंगाल में TMC का राजनीतिक आतंक जारी है। हलिसहर के वार्ड नंबर 6 और 9 में इन TMC गुंडों ने हमला कर के 6 भाजपा कार्यकर्ताओं को घायल कर दिया। घायल सैकत भोवाल ने दम तोड़ दिया और खलानी दास की हालत अभी गंभीर हैं।”

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels