केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली -नोएडा बॉर्डर पर चल रहा भारतीय किसान यूनियन (BKU- भानू गुट) ( Bharatiya Kisan Union ) ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार की रात किसान संगठनों से बात की। किसानों और सरकार के बीच कृषि आयोग के गठन को लेकर सहमति बनी है। इसके बाद किसान नोएडा के सेक्टर 14A चिल्ला बॉर्डर ( Noida-Delhi border point at Chilla ) से हट गए। यहां किसान बीते एक दिसंबर से आंदोलन कर रहे थे।
किसानों के धरना प्रदर्शन के चलते एक दिसंबर से अवरूद्ध नोएडा-दिल्ली लिंक रोड को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh ) के आश्वासन के बाद अब खोल दिया गया है।
नोएडा के उप पुलिस आयुक्त (डीसीपी) राजेश एस ने देर रात बताया कि किसान प्रदर्शन स्थल को खाली करने के लिए राजी हो गए और सड़क पूरी तरह से फिर से खुल गई है। कुछ प्रदर्शनकारी वहां अभी भी हैं, लेकिन वे जल्द ही इसे खाली कर देंगे।
वहीं, भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आश्वासन के बाद हम लोगों ने चिल्ला बॉर्डर पर चल रहे धरने को समाप्त करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि धरना स्थल पर अखंड रामायण का पाठ हो रहा है और रविवार को उसका समापन हो जाएगा। उसके बाद पूरे मार्ग को खोल दिया जाएगा।
बता दें कि चिल्ला बॉर्डर ( Noida-Delhi border point at Chilla ) पर धरने पर बैठे किसानों ने शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की थी। मुलाकात के लिए किसानों की पांच सदस्यीय टीम रक्षा मंत्री के आवास पर गई थी।
किसानों की तरफ से रक्षा मंत्री के सामने 18 सूत्रीय मांगों को रखा गया था। मुख्य मांग यह थी कि किसान आयोग का गठन किया जाए। इस दौरान दोनों पक्षों में बनी सहमति के बाद बॉर्डर को ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया।
किसानों की सहमति मिलने के बाद देर रात बॉर्डर( Noida-Delhi border point at Chilla ) पर लगे बैरिकेड हटाए गए, जिसके बाद दिल्ली जाने के लिए वाहन चालकों ने इस मार्ग का प्रयोग शुरू कर दिया। चिल्ला बॉर्डर बंद रहने के कारण दिल्ली जाने के लिए वाहन चालकों को डीएनडी और कालिंदी कुंज होकर जाना पड़ रहा था। ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही थी।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत