उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (AGRA) में बदमाशों ने मंगलवार शाम को बड़ी वारदात को अंजाम दिया। ग्वालियर रोड स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक( Indian Overseas Bank) में बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर 58 लाख रुपए लूट लिए। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। अभी बदमाशों का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस जांच में जुटी है।
वारदात शाम को करीब 4:30 बजे हुई।आगरा के थाना सदर क्षेत्र में ग्वालियर मार्ग स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक( Indian Overseas Bank) की शाखा में पांच बदमाश घुस आए। बदमाशों ने बैंक में मौजूद कर्मचारियों को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद करीब 58 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।वारदात के बाद बदमाश स्टाफ को बाथरूम में बंद कर गए। बदमाशों के जाने के बाद बैंक के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पूरे शहर की नाकाबंदी कर चेकिंग की गई। मगर, बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला।
सदर के रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक( Indian Overseas Bank) में मंगलवार शाम 4:30 बजे बैंक का स्टाफ था।इंडियन ओवरसीज बैंक में मैनेजर अनीता मीणा, डिप्टी मैनेजर विवेक यादव, कैशियर प्रशांकी बघेल, क्लर्क शशांक वीरेश और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पुनीत कुमार थे, बैंक के लेनदेन का काम बंद हो चुका था। सभी ग्राहक बैंक से जा चुके थे। अचानक चार बदमाश बैंक में दाखिल हुए। इनमें से कुछ बदमाशों पर तमंचे थे और कुछ पर चाकू थे। उन्होंने बैंक में मौजूद स्टाफ को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। सभी के मोबाइल कब्जे में ले लिए। इसके बाद स्ट्रांग रूम मो खुलवाकर उसमें रखे 58 लाख रुपये समेट लिए। बैग में रुपये रखने के बाद बदमाशों ने बैंक के स्टाफ को बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश दो बाइक से फरार हो गए। बैंक में कोई सुरक्षाकर्मी नहीं है। बैंक की मैनेजर अनीता मीणा ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने हैंड्सअप बोलकर पूरे स्टाफ के हाथ खड़े करा दिए थे। चाकू और तमंचे तान रखे थे। बैंक में पैनिक बटन है, उसे दबाने की सोच रही थी लेकिन बदमाश तमंचा ताने खड़ा था। अगर उसे दबाती तो वह शूट कर देता।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?