प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने कहा, आज जो लोग विपक्ष में बैठे हैं और किसानों को गुमराह कर रहे हैं, वही लोग कृषि सुधार के समर्थन में थे। अब जबकि हमने यह ऐतिहासिक कदम उठाया है तो ये लोग किसानों को गुमराह करने में सबसे आगे हैं। मैं किसानों से आह्वान करता हूं कि हमारी सरकार भारत के किसानों के सभी संदेहों को दूर करने के लिए हमेशा तैयार है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi )मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर गुजरात ( Gujarat) पहुंचे। पीएम मोदी ने कच्छ में हाईब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क (Renewable Energy Park )की आधारशिला रखी। इसके बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस पार्क में 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इससे यहां रहने वाले लोगों को रोजगार में मदद मिलेगी। अपने संबोधन के बाद वे कच्छ में विभिन्न समूहों के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्या जानने की कोशिश की।
प्रधानमंत्री ( PM Modi ) ने अपने संबोधन के दौरान बताया कि कैसे गुजरात में न्यूनतम हस्तक्षेप के जरिए कृषि सेक्टर का विकास हुआ है। वहीं, कृषि कानूनों पर हो रहे प्रदर्शनों के लेकर पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने कृषि कानूनों के जरिए उन चीजों का प्रावधान किया है, जिनकी मांग किसान निकायों और विपक्ष द्वारा हमेशा से की जाती रही है।
पीएम मोदी ( PM Modi )ने कहा कि गुजरात ( Gujarat) में खेती की परंपरा को आधुनिकता से जोड़ा गया है। फसलों की विविधता पर फोकस किया गया। कच्छ सहित गुजरात में किसान ज्यादा मांग वाली फसलों की तरफ मुड़ गए। सिर्फ 1.5 दशक में गुजरात में कृषि उत्पादन में 1.5 गुना से ज्यादा वृद्धि हुई है।
किसान आंदोलन ( Farmers Protest ) पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपने किसान भाइयों बहनों को बार-बार दोहराता हूं। उनकी हर शंका के समाधान के लिए सरकार 24 घंटे तैयार है। किसानों का हित पहले दिन से हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक रहा है। खेती में किसानों का खर्च कम हो, उनकी आय बढ़े और मुश्किलें कम हों, इसके लिए हमने निरंतर काम किया है।
उन्होंने कहा कि जो भ्रम फैलाने वाले लोग हैं, जो राजनीति करने पर तुले हुए लोग हैं, जो किसानों के कंधे पर बंदूक फोड़ रहे हैं। देश के सारे जागरूक किसान उनको भी परास्त करके रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज जो लोग विपक्ष में बैठकर किसानों को भ्रमित कर रहे हैं, वह भी अपनी सरकार के समय इन कृषि सुधारों के समर्थन में थे। लेकिन अपनी सरकार के रहते वे निर्णय नहीं ले पाए। किसानों को झूठे दिलासे देते रहे।’’
पीएम मोदी ने कहा कि मनुष्य को समय के साथ बदलते रहना होगा और वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाना होगा। इस संबंध में मैं कच्छ में किसानों की सराहना करना चाहता हूं। वे विदेशों में फल निर्यात कर रहे हैं।
उन्होंने हाल के दिनों में आए चुनाव नतीजों की ओर इशारा करते हुए कहा कि सरकार की ‘‘ईमानदार नीयत’’ और ईमानदार प्रयास को करीब-करीब पूरे देश ने आशीर्वाद दिए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?