मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के सतना ( Satna ) जिले के मझगवां थाना अंतर्गत नई बस्ती में एक ट्रैक्टर मिस्त्री ने पहले अपने दो मासूम बच्चों व पत्नी का चाकू से गला रेतकर हत्या की और फिर स्वयं फांसी पर झूल कर आत्महत्या कर ली। इस दिल दहला देने वाली घटना के बारे में जिसने भी सुना उसके रोंगटे खड़े हो गए। वारदात आज सुबह की बताई जा रही है। जिसमे चार लोगों की मौत हो गई है।
सतना ( Satna ) जिले की पुलिस के अनुसार जिसने इस घटना को अंजाम दिया उसका नाम धरमू वर्मा है जो ट्रैक्टर मिस्त्री है। आज सुबह 11.30 बजे तक जब इनके घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भी जब कोई बाहर नहीं निकला तो लोगों को शक हुआ और उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो धरमू की लाश पंखे से बंधे फंदे पर लटकती दिखी। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर मझगवां थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह दरवाजा खोलखर अंदर जाकर देखा तो दो बच्चों सहित धरमू की पत्नी का भी शव पड़ा हुआ था जिनका गला रेता गया था। धरमू वर्मा ने अपने दो बच्चों पांच साल के आयुष और तीन साल के केयल के अलावा पत्नी ज्योति (28) की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद छत के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सतना ( Satna ) पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि धरमू वर्मा की फांसी से मौत हुई है जबकि तीन अन्य लोगों की धारदार हथियार से हत्या की गई है। उनका जो कमरा था वो भीतर से बंद था, उसमें किसी ने भी प्रवेश नहीं किया है। दरवाजा तोडकर शवों को निकाल के पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सारे एंगल से जांच की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?