हरियाणा (Haryana ) के करनाल ( Karnal) जिले के गांव गगसीना में बुधवार सुबह एक खूनी संघर्ष में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मामला भूमि विवाद का बताया जा रहा है, जिसके चलते आज सुबह-सुबह गांव में दहशत का माहौल बन गया। दोनों गुटों में धारदार हथियार भी चले और गोलीबारी भी हुई। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। बहरहाल, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है।
मिली जानकारी के अनुसार करनाल ( Karnal) के घरौंडा के गांव गगसीना में दो पक्षों के बीच कई साल से जमीन विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में विचाराधीन था। इसी मसले पर कई दिनों से दोनों पक्षों के बीच तनातनी थी। घायल नवीन, सुरेंद्र और उनके परिजन रघबीर संधू ने बताया कि बुधवार सुबह मामला काफी ज्यादा बढ़ गया था। दूसरे पक्ष के लोगों ने अचनाक उन पर फायरिंग कर दी।
इस घटना में गोली लगने से 55 वर्षीय दिलबाग सिंह, 45 वर्षीय बलराज और 25 वर्षीय प्रवीन की मौत हो गई, जबकि धन सिंह जोगिंद्र, जितेंद्र, हरदीप, सोनू, मीनू, रूप चंद, दयानंद और सुरेंद्र सहित कई अन्य घायल हैं। इन सबको घरौंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से धन सिंह को गंभीर हालत में करनाल ( Karnal) रेफर कर दिया है। घटना की सूचना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए है। पीड़ित पक्ष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।
सुबह करीब नौ बजे हुई इस घटना के बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया। एसपी गंगाराम पूनिया मौके पर पहुंचे तो पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। फिलहाल हालात तनावपूर्ण बने हुए है। कई आरोपित फरार है तो कई को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?