गुरदासपुर( Gurdaspur ) से भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के सांसद और अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol ) को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। अब उनके साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों की टीम मौजूद रहेगी। सूत्रों के अनुसार, आईबी की रिपोर्ट और सनी देओल की जान को खतरे के आधार पर केंद्रीय गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने ये सुरक्षा दी है। सनी देओल ( Sunny Deol ) को जिस श्रेणी की सुरक्षा मिली है, उसमें उनके साथ 11 जवान रहेंगे। इसके अलावा दो पीएसओ भी साथ रहेंगे।
सनी देओल ( Sunny Deol ) की सुरक्षा ऐसे वक्त में बढ़ाई गई है, पंजाब (Punjab) में कृषि कानूनों का भारी विरोध हो रहा है। किसान संगठनों ने भी बीजेपी के नेताओं, मंत्रियों के घेराव की बात कही है।
सनी देओल ने अपील की थी कि किसानों और उनकी सरकार के बीच कोई न आए। यह उनका आपसी मामला है। दोनों पक्ष बातचीत से इसका हल निकालेंगे। सांसद सनी ने ट्विटर और फेसबुक पर डाली पोस्ट में लिखा है कि ‘मैं जानता हूं कई लोग इसका फायदा उठाना चाहते हैं और वह मामले में अड़चन डाल रहे हैं। ऐसे लोग किसानों के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहे। इसमें उनका खुद का स्वार्थ हो सकता है।’
सांसद सनी देओल (Sunny Deol ) ने कहा कि वह अपनी पार्टी और किसानों के साथ हैं और हमेशा किसानों के साथ रहेंगे। उनकी सरकार ने हमेशा किसानों के भले के बारे में सोचा है। उन्हें यकीन है कि सरकार किसानों से बातचीत करके सही नतीजे पर पहुंचेगी। बता दें कि देश और विदेश में बसे पंजाबी इन दिनों किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद कर भारतीय दूतावासों के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
सनी देओल के पिता और बॉलीवुड कलाकार धर्मेंद्र ने भी ट्वीट कर किसान आंदोलन के जल्द हल की मांग उठाई थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि मैं अपने किसान भाइयों की पीड़ा देखकर बेहद दुखी हूं। सरकार को इस मामले का जल्द समाधान निकालना चाहिए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?