उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के संभल(Sambhal )जिले में कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हुआ है। दर्दनाक सड़क हादसे में नौ यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 22 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर चंदौसी के धनारी कस्बे में यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार,हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ। बताया जा रहा है कि मानकपुर की मढ़इयां गांव के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। टैंकर ने इसे ओवरटेक किया, तभी बस सामने आ गई। बस में करीब 45 लोग सवार थे। यह चंदौसी से अलीगढ़ जा रही थी। मृतकों में बस के कंडक्टर और ड्राइवर भी शामिल हैं। हादसा इतना भीषण था कि टैंकर बस को चीरता हुआ चला गया। इससे बस का आधा हिस्सा सड़क पर बिखर गया।
हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है। करीब 22 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 17 मुरादाबाद, अलीगढ़ और संभल (Sambhal )रेफर किए गए हैं। अभी मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
रोडवेज बस अलीगढ़ डिपो की है। मृतकों के शवों को बस से अभी निकाला जा रहा है। रोडवेज बस में 40 से 42 लोग सवार थे। हादसे की सूचना पर आईजी रमित शर्मा घटनास्थल धनारी पर पहुंचे। रोडवेज बस में गैस टैंकर की भिड़ंत का जायजा लिया। आपको बता दें कि कैप्सूल में गैस भरी हुई है। गैस रिसाव के खतरे को देखते हुए आसपास पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
संभल (Sambhal )में एनएच-509 पर हुए सड़क हादसे में हुई मौतों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के समुचित इलाज का निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिया है। सीएम ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारीजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?