पंजाब (Punjab) के अमृतसर (Amritsar ) में अटारी बॉर्डर ( Attari border ) पर बीएसएफ ( BSF ) ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो पाकिस्तानी आतंकियों (Pakistani Terrorists ) को मार गिराया है। उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। सीमा सुरक्षा बल ( BSF )के सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी घुसपैठिए हथियारों से लैस थे। बीएसएफ ने यह कार्रवाई बुधवार-गुरुवार देर रात करीब ढाई बजे की हैं ।
जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात जब सीमा सुरक्षा बल ( BSF ) के जवान अटारी बॉर्डर ( Attari border )पर मुस्तैदी से पहरा दे रहे थे, उसी वक्त उन्हें सरहद के पार से कुछ हलचल दिखाई दी। कुछ देर बाद सुरक्षाबलों ने देखा कि कुछ आतंकी सरहद पारकर भारत में दाखिल होने के फिराक में हैं। पहले तो बीएसएफ ( BSF ) के जवानों ने उन सभी लोगों को वापस जाने की चेतावनी दी लेकिन घुसपैठिए नहीं माने और आगे बढ़ते चले गए। सेना से मिली जानकारी के मुताबिक बॉर्डर( Attari border ) के पास आने के बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सेना को भी फायरिंग करनी पड़ी।
इस दौरान दो पाकिस्तानी आतंकी (Pakistani Terrorists ) को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। सर्च अभियान चल रहा है। सैन्यबलों को आशंका है कि कुछ और घुसपैठिए वहां छिपे हो सकते हैं।
घने कोहरे व कड़ाके की ठंड के बीच पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने एक बार फिर भारतीय सीमा में घुसपैठ करवाने की साजिश रचनी शुरू कर दी है। सोमवार देर रात भारत-पाकिस्तान को विभाजित करने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित भारतीय निगरानी चौकी (बीओपी) राजाताल में कुछ पाकिस्तानी घुसपैठियों (Pakistani intruders )ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया। इस बात की जानकारी बीओपी में तैनात सीमा सुरक्षा बल को उस समय लगी, जब मंगलवार सुबह पेट्रोलिंग के समय कंटीली तार के पार पांवों के निशान मिले। इसके साथ ही एक प्लास्टिक की पाइप के निशान भी मिले हैं।
सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि अमावस की काली रात में घुसपैठियों ने हेरोइन और हथियारों की खेप ठिकाने लगाई है। खेप को ठिकाने लगाने के बाद घुसपैठिये वापस लौट गए। बीएसएफ व पंजाब पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि नशे की संभावित खेप सीमावर्ती तस्करों को पहुंचाई गई है।
दिसंबर माह के शुरुआत तक पंजाब के इलाकों में सात बार से अधिक पाकिस्तानी ड्रोनों की घुसपैठ दर्ज की गई। हाल ही में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने सैटेलाइट व मोबाइल संदेश को डिकोड किया। इसमें पता चला है कि पाकिस्तान ने भारतीय सीमा पर ड्रोन की गतिविधियां बढ़ा दी हैं। पाकिस्तान ने इसको नाम ऑपरेशन परिंदा दिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?