उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बलिया ( Ballia) जिले में एक पंद्रह वर्षीय 9वीं क्लास की छात्रा ने बुधवार की रात में विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या (suicide ) कर ली। आत्महत्या से पहले उसने तीन पन्नों का सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें मां-पापा से माफी मांगते हुए आत्महत्या के लिए मामा-मामी और एक युवक को जिम्मेदार ठहराया है। उसने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि संबंधित युवक की वजह से दो और लड़कियां जान दे चुकी हैं।
साथ ही मामा-मामी को चेताया है कि आज से आपका बुरा वक्त शुरू होता है, यदि मेरे मां-पापा को कुछ कहा तो सोच लेना…। किशोरी के पिता ने नगरा थाने में अपने साले, उसकी पत्नी और गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी निवासी मनीष के खिलाफ तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार, नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की उसी थाना क्षेत्र के गांव में ननिहाल है। ननिहाल में किसी उत्सव के दिन किशोरी ननिहाल गई थी। बुधवार को अपने गांव आई। रात में परिजनों के सो जाने के बाद उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
आत्महत्या (suicide ) की जानकारी परिजनों को सुबह हुई, जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की लाश के पास तीन पेज का सुसाइड नोट( suicide note )मिला है।
उसमें उसने अपनी मौत के लिए मामा-मामी और एक युवक को दोषी बताते हुए लिखा है कि मम्मी-पापा को कभी परेशान नहीं होने दूंगी। साथ ही मामा-मामी को खुश नहीं रहने दूंगी। यह भी लिखा है कि युवक की वजह से दो-दो लड़कियां अपनी जान दे चुकी हैं। किशोरी ने अपने सुसाइड नोट में युवक का नाम लेकर लिखा है कि तुम यदि मेरी बात मान गए होते तो मैं भी इस दुनिया में रहती।
नगरा थानाध्यक्ष विवेक पांडेय ने बताया कि किशोरी के पिता ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संबंधित आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
‘


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?