मशहूर निर्माता एकता कपूर( Ekta Kapoor )को अपनी वेब सीरीज ‘ट्रिपल एक्स सीजन-2’ को लेकर लटकी गिरफ्तारी की तलवार से अंतरिम राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court) ने टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर को वेब सीरीज़ ‘ट्रिपल एक्स सीजन-2 ( XXX season 2) में कथित आपत्तिजनक सामग्री के लिए दर्ज एफआईआर में गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है।
बता दें कि वेब सीरीज़ ट्रिपल एक्स सीजन-2 को लेकर एकता कपूर ( Ekta Kapoor )के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। । वेब सीरीज वेब सीरीज़ ‘XXX season 2’ के प्रसारण के जरिए अश्लीलता फैलाने, भारतीय सेना की वर्दी का अपमान और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। बिहार और मध्य प्रदेश में एकता कपूर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
बता दें कि ऑल्ट बालाजी पर वेब सीरीज ट्रिपल एक्स सीजन-2 ( XXX season 2)के एक एपिसोड को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। एपिसोड में फौजी की पत्नी अपने पति की गैरमौजूदगी में दूसरे व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाती है, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस सीन पर लोगों ने आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि यह फौजियों का अपमान है। जिसके बाद बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी हिंदुस्तानी भाऊ ने शिकायत दर्ज कराई थी।
वेब सीरीज के प्रसारण के जरिए अश्लीलता फैलाने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और राष्ट्रीय प्रतीक चिह्नों के अपमान के आरोप में कपूर समेत तीन लोगों के खिलाफ इंदौर (Indore)में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले के नामजद आरोपियों में इस वेब सीरीज की निर्देशक और पटकथाकार भी शामिल हैं।
इससे पहले बिहार के मुजफ्फपुर में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल कुमार सिंह ने सीजेएम कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। सेना को अपमानित करने के आरोप में फिल्म निर्माता शोभा कपूर और एकता कपूर ( Ekta Kapoor )के खिलाफ दी गई शिकायत में कहा गया था कि इसमें सेना के जवानों व उनकी वर्दी को तिरस्कृत किया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?