उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (AGRA) शहर में बदमाशों ने बैंक डकैती के बाद फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। आगरा शहर में थाना सदर क्षेत्र में शनिवार दोपहर बीच सड़क पर भीड़भाड़ वाले इलाके में प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer) पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।
सदर क्षेत्र के राजेश्वर मंदिर के पास रहने वाले हरीश पचौरी प्रापर्टी डीलर (Property Dealer) और तहसील में दस्तावेज लेखक थे। दोपहर एक बजे वे घर से तीन किमी दूर राजपुर चुंगी पर किसी से मिलने पहुंचे थे। शमसाबाद रोड पर खड़े थे। एक बाइक पर दो बदमाश आये। ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। प्रापर्टी डीलर (Property Dealer) हरीश के सिर और चेहरे पर तीन गोलियां लगी। वह सड़क पर गिर पड़े। बदमाश हथियार लहराते हुए शहीद नगर की ओर भाग गए।
भीड़भाड़ वाले इलाके में हत्या से दहशत फैल गई। ट्रैफिक रुक गया। दुकानों के शटर भी गिर गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद शव को शमसाबाद रोड से हटाया। एसएसपी बबलू कुमार और एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद मौके पर पहुंच गए। बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में चेकिंग की जा रही है।
जिस जगह पर यह वारदात हुई, वहां से 400 मीटर की दूरी पर शहीद नगर पुलिस चौकी है, वहीं 200 मीटर की दूरी पर इनफ्रेंट्री लाइन चौकी है। शहीद नगर मार्ग पर पुलिस का बूथ भी है। बदमाश हरेश पचौरी को गोली मारते हैं। एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं और आसानी से हथियार लहराते हुए भाग गए। यह तब था, जब पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सड़कों पर पुलिस फोर्स को लगाया गया था।
बता दें कि एक सप्ताह में यह दूसरी बड़ी वारदात है। इससे पूर्व 15 दिसंबर को सदर क्षेत्र में ही दिनदहाड़े इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में 58लाख रुपये का डाका पड़ा था। पुलिस अब तक उन लुटेरों का पता तक नहीं लगा पाई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?