कांग्रेस (Congress ) के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश( Jairam Ramesh )ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA)अजीत डोभाल के बेटे विवेक डोभाल( Vivek Doval )से मानहानि मामले में माफी मांग ली है। पिछले साल विवेक डोभाल ने जयराम रमेश और कारवां मैग्जीन के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था, क्योंकि मैग्जीन ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक लेख छापा था।
शनिवार को विवेक डोभाल ने जानकारी दी कि जयराम रमेश ( Jairam Ramesh )ने माफी की मांग की है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। हालांकि विवेक डोभाल ने कहा कि कारवां पत्रिका के खिलाफ मानहानि मामला जारी रहेगा। कारवां पत्रिका ने विवेक डोभाल के खिलाफ आपत्तिजनक बयान और लेख छापे थे।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ( Jairam Ramesh )ने कहा कि उन्होंने विवेक डोभाल के खिलाफ बयान जारी किए और चुनाव के समय माहौल की गंभीरता के चलते उन पर कई तरह के आरोप भी लगाए। जयराम रमेश ने कहा कि मुझे इन्हें पहले वेरिफाई कर लेना चाहिए था।
कारवां नाम की एक पत्रिका ने अजीत डोभाल और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। कारवां ने अपने लेख में दावा किया था कि विवेक एक विदेशी फंड फर्म चला रहे हैं, जिसके प्रमोटरों की संदिग्ध पृष्ठभूमि रही है। इसके अलावा लेख में कहा गया था कि विवेक डोभाल केमैन आइलैंड में हेज फंड चलाते हैं।
सुनवाई की शुरुआत में ही विवेक डोभाल ने कहा था कि यह मामला आने वाले वर्षों में उनके करियर पर एक धब्बे की तरह है। अपने पिता को लेकर उन्होंने कहा था कि उनका पूरा जीवन इस देश के दुश्मनों से लड़ते बीता है। ऐसा कैसे हो सकता है कि वो अपने बेटे को अवैध गतिविधियों को अंजाम देने की अनुमति दे दें। कारवाँ के इस लेख में ‘डोभाल परिवार’ को ‘डी कंपनी’ का नाम दिया गया था, जिसका इस्तेमाल 1993 मुंबई बम धमाकों के आरोपी और कुख्यात आतंकवादी दाऊद इब्राहिम के गैंग के लिए किया जाता है।
लेख में यह आरोप लगाया गया था कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल के बेटे विवेक डोभाल केमैन आइलैंड, जो कि टैक्स-हेवन के रूप में जाना जाता है, में हेज फंड (निवेश निधि) चलाते हैं। रवीश कुमार ने यहाँ तक लिखा था कि “डी-कंपनी अभी तक दाऊद का गैंग ही होता था, अब भारत में एक और डी कंपनी आ गई है”। दावा किया गया था कि यह हेज फंड 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी की घोषणा के 13 दिन बाद रजिस्टर्ड किया गया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?