उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के सीतापुर (Sitapur )जिले में घूरामऊ बंगला मोहल्ले में रविवार की शाम एक महिला ने अपने तीन बेटों को जहर देकर खुद खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि बच्चों की मां व बड़े भाई को गंभीर हालत के लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के पीछे घरेलू कलह बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
सीतापुर (Sitapur )शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला घूरामऊ बंगला निवासी मनोज कश्यप की तीस वर्षीय पत्नी नीतू, तेरह वर्षीय बेटे नितिन, चार साल के लवली व तीन साल के शुभ की रविवार शाम करीब पांच बजे अचानक हालत बिगड़ गई। इन लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान लवली व शुभ की मौत हो गई। जबकि हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने नीतू व नितिन को लखनऊ रेफर कर दिया। बताते हैं कि घरेलू कलह के चलते नीतू ने अपने तीनों बेटों को जहर दे दिया और उसके बाद खुद खा लिया।
जब तीनों की हालत बिगड़ी तो परिवार के अन्य लोगों को जानकारी हुई। इसके बाद उनको सीतापुर (Sitapur ) जिला अस्पताल ले जाया गया। मनोज शहर के लालबाग के पास एक दुकान पर काम करता है। उसका कहना है कि जब उसे जानकारी मिली तो वह मालिक की गाड़ी लेकर घर पहुंचा। जहां उसकी पत्नी बच्चों की हालत गंभीर थी। उनको जिला अस्पताल ले गया। जहां दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी व बड़े बेटे को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इन दोनों की भी हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद्र अग्रिहोत्री का कहना है कि घूरामऊ बंगला निवासी मनोज के दो बच्चों लवली व शुभ की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी नीतू व बड़े बेटे नितिन को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?